अंडर-19 विश्व कप 2020: जापान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, टीम में हुए 3 बड़े बदलाव 1

अंडर-19 विश्व कप 2020 के 11वें मुकाबले में भारत के सामने जापान की टीम होगी। दोनों ही टीमें ग्रुप ए में हैं। टूर्नामेंट में यह भारत के साथ ही जापान के लिए भी दूसरा ही मुकाबला है। भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हराया था। जापान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ था और वह बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।

पहली बार हिस्सा ले रहा जापान

अंडर-19 विश्व कप 2020: जापान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, टीम में हुए 3 बड़े बदलाव 2

Advertisment
Advertisment

जापान की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी स्थिति काफी खराब थी लेकिन बारिश की वजह से उन्हें एक अंक मिल गया था। भारत को टक्कर देने के लिए भी उन्हें अपने खेल के स्तर को काफी ऊपर उठाने की जरुर है।

भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने 2000, 2008, 2012 और 2018 के संस्करण को अपने नाम किया था। एकबार फिर भारत को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पहले मैच को 90 रनों से जीतकर टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

भारत ने जीता टॉस

अंडर-19 विश्व कप 2020: जापान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, टीम में हुए 3 बड़े बदलाव 3

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम जापान को जल्द से जल्द आउट कर मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। अंक तालिका में भी इसका काफी फायदा मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। अथर्व अंकोलेक, दिव्यांश सक्सेना, सुशांत मिश्रा और शुभांग हेगड़े को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। कुमार कुशाग्र, शशवत रावत और विद्याधर पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।

इस प्रकार है प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा,  प्रियम गर्ग (c), ध्रुव जुरेल (w), रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, सिद्धेश वीर, कुमार कुशाग्र, शशवत रावत, विद्याधर पाटिल

जापान: मार्कस थर्गेट (w / c), शु नोगुची, नील डेट, देबाशीष साहू, काजुमासा ताकाहाही, ईशान फार्ट्याल, एश्ले थर्गेट, केंटो ओटा डोबेल, मैक्स क्लेमेंट्स, युगंधर रेटशकर, सोरा इचिकी