इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 157 रनों से दी करारी शिकस्त, देखें स्कोरबोर्ड 1

भारत में आज से अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज की शुरुआत हो गयी है। इसमें इंडिया अंडर-19 ए और इंडिया अंडर-19 बी की टीमें हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान अंडर-19 और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 की टीम भी इसमें खेल रही है। इससे पहले इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दो यूथ टेस्ट मैच खेला गया था। दोनों को इंडिया टीम ने अपने नाम किया था।

इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 157 रनों से दी करारी शिकस्त, देखें स्कोरबोर्ड 2

Advertisment
Advertisment

आज टूर्नामेंट के पहले दिन इंडिया और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इंडिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 59 रन जोड़े। यशस्वी 20 रन बनाकर आउट हुए वहीं इकबाल ने शानदार अर्धशतक बनाया।

लम्बा नहीं खेल पाया कोई बल्लेबाज

इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 157 रनों से दी करारी शिकस्त, देखें स्कोरबोर्ड 3

भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मध्यक्रम में शाश्वत रावत ने 55 गेंद में 64 रनों की पारी खेली। इसी वजह से इंडिया अंडर-19 ए की टीम 251 रन बना पाई।

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के लिए मार्को जानसेन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं ब्राइस पार्सन्स, नोनीलेला यिका, एंडिले मोकगाकेन ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

इंडिया की जबरदस्त गेंदबाजी

इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 157 रनों से दी करारी शिकस्त, देखें स्कोरबोर्ड 4

252 रनों का लक्ष्य कोई बड़ा नहीं था, लेकिन इंडिया की टीम ने शानदार गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकडें को छू पाए और पूरी टीम सिर्फ 94 रनों पर आउट हो गयी। इंडिया अंडर-19 ए ने इस मैच को 157 रनों से अपने नाम किया।

इंडिया के लिए रवि बिश्नोई और हर्ष दुबे ने तीन- तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा आकाश सिंह ने दो जबकि कार्तिक त्यागी और यशस्वी जायसवाल ने एक- एक विकेट लिया। इंडिया अंडर-19 ए अपना अगला मैच 7 मार्च को अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेलेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।