भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 1

ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया के बीच रिश्ता काफी पुराना है। कई भारतीय अभिनेत्रियों का दिल देश के बड़ी क्रिकेट हस्तियों पर आ चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच चर्चा का विषय वो खूबसूरत हसीनाएं बनी, जो विदेशी क्रिकेटरों पर अपना दिल दे बैठी।

आप लोग सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन ऐसे कई और हसीनाएं हैं, जिनका दिल विदेशी क्रिकेटरों पर चुका  हैं। लेकिन इनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

Advertisment
Advertisment

आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में…

1-नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स 

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 2

सीरियल ‘खानदान’ से छोटे पर्दे पर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता का दिल भी विदेशी क्रिकेटर पर आ गया है। दोनों की एक बेटी भी हैं। जिसका नाम मसाबा है। हालांकि दोनों की कभी शादी नहीं हुई।

Advertisment
Advertisment

जिस वक्त नीना गुप्ता का सर विवियन रिचर्ड्सन से अफेयर हुआ उस वक्त वो पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। ये बात 80 के दशक की है। उस वक्त वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। सर विवियन रिचर्डसन क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं।

2- शॉन टेट और माशूम सिंघा

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 3

ऑस्ट्रेलिया का वो शानदार गेंदबाज,जिसने अपने प्यार के लिए क्रिकेट से सन्यास ले लिया और भारत में रहकर अपनी माशूका का पूरा ख्याल रखने लगा।

2010 में भारत आईपीएल खेलने आए शॉन टेट को भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से प्यार हो गया। चार साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली। माशूमा किंगफिशर कलेंडर में मॉडलिंग को लेकर चर्चा में रही।

3- मुरलीधरन और माधिमलार रामामूर्ति

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 4

श्रीलंका के बेहतरीन ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन एक भारतीय खूबसूरत लड़की के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। 21 मार्च 2005 में मुरलीधरन से माधिमलार रामामूर्ति नाम की भारतीय लड़की से तमिल रीति-रिवाज के साथ चेन्नई में शादी की।

माधिमलार रामामूर्ति मैनेजमेंट में स्नातक हैं और चेन्नई स्थिति एक हॉस्पिटल का काम-काज संभालती हैं। मुरलीधरन के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड हैं।

4-मोहसिन खान और रीना रॉय

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 5

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रीना रॉय पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के इश्क का फितूर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने अपने करियर की ही तिलांजलि दे दी। दोनों के बीच करीबियां बढ़ी और निकाह कर लिया। लेकिन रीना रॉय और मोहसिन का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

अंततः दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुकी रीना रॉय फिर से भारत वापस आ गई।

5-जहीर अब्बास और रीता लूथरा

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 6

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास का 80 के दशक में बल्ला जमकर बोला। लेकिन साल 1980 में इंग्लैंड में मिली एक भारतीय लड़की ने पहली ही नजर में उनकी सारी गिल्लियां बिखेर गई। उस लड़की नाम था रीता लूथरा।

उन दिनों रीता इंग्लैंड में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी।  दोनों ने आठ साल के अफेयर के बाद साल 1988 में निकाह कर लिया। रीता ने शादी के बाद अपना नाम बदल कर शमीमा अब्बास कर लिया।

6- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

भारत छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों की दिवानी हुई भारतीय अभिनेत्रियां, 3 ने तो चुना पाकिस्तानी दूल्हा 7

शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के दीवाने थे। इस बात का खुलासा खुद सानिया मिर्जा ने अपनी पुस्तक ने में किया। किताब के अनुसार सानिया की शोएब से पहली मुलाकात साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया की एक होटल में हुई। दोनों की बीच नदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं।

सानिया मिर्जा को सबसे ज्याादा शोएब की सादगी ने आकर्षित किया। भारी विरोध के बावजूद दोनों ने 12 अप्रैल 2010 में निकाह कर लिया। दोनों की शादी का कई उलेमाओं ने भारी विरोध किया। लेकिन शोएब की जिद के आगे किसी की नहीं चली।