दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के विकलांग क्रिकेटर की एक दर्दनाक घटना सामने आई है| दरअसल इस विकलांग क्रिकेटर की सिर को काट कर बलि दे दिया गया है| पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन कर रही है| और इस मामले में पुलिस ने क्रिकेटर नवाज खान के दोस्त समेत 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है|  

पुलिस के खबर के मुताबिक 23 वर्षीय नवाज खान का खास दोस्त थंडोवाखे ड्यूमा एक आरोग्य साधक के साथ फुसलाकर पास के जंगल में ले गया| और वहां उस पर चाकू से हमला कर उसका सिर काट दिया गया|

Advertisment
Advertisment

उसका दोस्त ड्यूमा अपना जुर्म कबूल कर लिया है| और उसने पुलिस को घटनास्थल तक ले गया|  उसने बताया कि आरोग्य साधक ने उसकी (ड्यूमा की) बीमारी ठीक करने के लिए एक इंसान का सिर लाने के लिए कहा था, इसलिए उसने ऐसा किया|

पुलिस ने आरोग्य साधक को भी स्थानीय लोगों की मदद से अपने कब्जे में ले लिया है| इसके अलावा पुलिस ने दो और लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है| उनके पास से खान का मोबाइल भी मिला है और ये मोबाइल उन्होंने खान के हत्यारे से ख़रीदा है|

नवाज खान को 2013 में बौद्धिक रूप से विकलांग क्रिकेटर ऑफ द. इयर चुना गया था| उसकी मां जाकिया खान ने बताया वो इस अवॉर्ड को अपने आदर्श दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला के हाथों पाकर बहुत खुश था| ये उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था|  

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...