18 साल 67 दिन में कप्तानी संभाल कर यह युवा भारतीय खिलाड़ी बना दुनिया का सबसे कम उम्र का कप्तान 1
Kolkata: India's Rishab Pant plays a shot against Afghanistan during their match of U-19 Cricket Tri-series Cricket Tournament in Kolkata on Saturday. PTI Photo by Swapan Mahapatra (PTI11_21_2015_000149B)

आज हम अपने इस स्टोरी में बात करने जा रहे हैं सबसे युवा कप्तानों की। क्रिकेट के खेल में सबसे छोटा फोर्मेट यानि की टी-20 फोर्मेट में कई ऐसे युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी है जिनका काबिलियत उनकी उम्र की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने टेलेंट से उम्र को भी पीछे छोड़ दिया है। ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो टी-20 फ़ॉर्मेट में दुनिया के सबसे युवा कप्तान हैं। इस लिस्ट में पूरी दुनिया के 4 कप्तान हैं।

राशिद खान- अफगानिस्तान

Advertisment
Advertisment

18 साल 67 दिन में कप्तानी संभाल कर यह युवा भारतीय खिलाड़ी बना दुनिया का सबसे कम उम्र का कप्तान 2

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित एक घरेलू टी-20 लीग, में रासिद खान ने Shpageeza Cricket League (एससीएल) में बैंड-ए-अमीर ड्रेगन टीम का नेतृत्व किया। इस टीम के कप्तानी के वक्त वो दुनिया के तीसरे सबसे युवा कप्तान बने थे। रासिद 18 साल 357 दिन की उम्र में कप्तान बने थे। अफ्गानिस्तान के इस क्रिकेटर ने बड़ी कम उम्र में ही काफी उपलब्धियां हासिल कर ली थी।

दिनेश चांदीमल- श्रीलंका

18 साल 67 दिन में कप्तानी संभाल कर यह युवा भारतीय खिलाड़ी बना दुनिया का सबसे कम उम्र का कप्तान 3

Advertisment
Advertisment

इसके बाद श्रीलंका के दिनेश चांदीमल हैं। दिनेश चांदीमल ने भी भी 18 साल 151 दिन की उम्र में कोलोंबो में आयोजित एक टी-20 लीग में स्कूल इनविटेशन XI की तरफ से कप्तानी की थी। उस वक्त वो दुनिया के दूसरे सबसे युवा टी-20 कप्तान बने थे। इसके अलावा 23 साल की उम्र में दिनेश चांदीमल ने श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी लेकर चांदीमल श्रीलंका टीम के सबसे युवा कप्तान बन गए थे।

महीपाल लोमरर- भारत

18 साल 67 दिन में कप्तानी संभाल कर यह युवा भारतीय खिलाड़ी बना दुनिया का सबसे कम उम्र का कप्तान 4

दिनेश चांदीमल के बाद अब भारत के एक युवा खिलाड़ी है जिन्होंने रासिद खान और दिनेश चांदीमल का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इस खिलाड़ी का नाम माहीपाल लोमरर है, जिन्होंने सैयद मुस्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में राजस्थान टीम की कप्तानी संभाली है। उन्होंने ये कप्तानी 18 साल 67 दिन की उम्र में संभाली है। इस कप्तानी को संभालते ही महीपाल लोमरर दुनिया के दुसरे सबसे युवा टी-20 कप्तान बन गए।

तैमुर अली- पाकिस्तान

18 साल 67 दिन में कप्तानी संभाल कर यह युवा भारतीय खिलाड़ी बना दुनिया का सबसे कम उम्र का कप्तान 5

अब बारी है सबसे युवा कप्तान की है जो पाकिस्तान के एक खिलाड़ी है। पाकिस्तान के तैमुर अली ने 17 साल 258 दिन की उम्र में ही कप्तानी संभाल ली थी और इसी के साथ वो अबतक के दुनिया में टी-20 लीग के सबसे युवा कप्तान हैं। उन्होंने 2009 में आरबीएस टी-20 कप में फैसलाबाद वोस्वस के खिलाफ क्वेटा बीयर्स टीम के लिए कप्तानी की थी। 2009 से अब तक तैमुर अली का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।