दक्षिण अफ्रीका सीरीज के टीम चयन के लिए आज होगी भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक 1

सुनील जोशी को एमएसके प्रसाद की जगह भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। वह एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे। इसके साथ ही हरविंदर सिंह को भी चयन समिति में शामिल किया गया है। भारतीय टीम को 12 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। उनके लिए अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुई है।

आज चयन समिति की बैठक

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के टीम चयन के लिए आज होगी भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक 2

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। इसके लिए नई चयन समिति की बैठक अहमदाबाद में होने वाली है। इसकी शुरुआत दिन में दो बजे से होने वाली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस अपने शहर में करवाने का फैसला किया है। इससे पहले यह बैठक मुंबई या कोलकाता में हुआ करती थी। चयन समिति की बैठक के बाद चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी 2019-20 का फाइनल देखने सौराष्ट्र जाएंगे।

कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के टीम चयन के लिए आज होगी भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक 3

भारतीय टीम की कई प्रमुख खिलाड़ी चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। इसमें शिखर धवन, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है। रोहित शर्मा की फिटनेस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक, धवन और भुवी ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में हिस्सा लिया था। इन खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है। हार्दिक ने विश्व कप 2019 में भारत के लिए अंतिम वनडे मैच खेला था। अक्टूबर में हुई सर्जरी के बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं।

कप्तान रहेंगे मौजूद?

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के टीम चयन के लिए आज होगी भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक 4

चयन समिति की मीटिंग में विराट कोहली के मौजूद रहने की काफी कम उम्मीद है। इस मीटिंग में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की जा सकती है। विश्व कप के बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

उनकी टीम में वापसी कर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए तैयारी शुरु कर दी है। केएल राहुल विकेटकीपर के रूप में अच्छा कर रहे हैं और ऐसे में पंत को टीम में शामिल करने पर भी फैसला आ सकता है।