दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी 1

अगले साल होने वाली आईसीसी क्रिकेट अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन रविवार को कर लिया गया है। अखिल भारतीय जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन, प्रियम गर्ग कप्तान

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में प्रियम गर्ग को कप्तानी दी गई है तो वहीं प्रियम गर्ग के डुपिटी के रूप में ध्रुव चंद जुरेल को नियुक्त किया गया है।

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी 2

साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप को भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय अंडर-19 टीम को अपने खिताब को बचाने की उम्मीद के साथ 15 बेस्ट खिलाड़ियों को चुना गया है।

भारतीय अंडर-19 टीम में यशस्वी जायसवाल पर हैं खास नजरें

भारत के उभरते अंडर-19 क्रिकेटर प्रियम गर्ग को कप्तानी देने के अलावा इस टीम में मुख्य खिलाड़ियों के तौर पर यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर भी शामिल है जिनका पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी 3

Advertisment
Advertisment

भारतीय अंडर-19 टीम में इस आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए सबसे ज्यादा नजरें मुंबई के 17 साल के उभरते स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर है जो लगातार जबरदस्त फॉर्म दिखा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक भी जड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने जा रहा है अंडर-19 विश्व कप

अगले साल अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 17 जनवरी से होगी जो 9 फरवरी तक खेला जाएगा। इस विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं तो वहीं 48 मैच खेले जाएंगे।

इस तरह से है भारतीय अंडर-19 टीम

प्रियम गर्ग(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्येश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि विश्वनोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, ध्रुव चंद जुरेल(विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा,