Rajvardhan Hangargekar

टीम इंडिया को U-19 World Cup का खिताब जीताने वाले प्लेयर Rajvardhan Hangargekar को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल यह खबर उनकी उम्र के साथ हुई धोकाधड़ी से जुड़ी है, तो चलिए जानते है इसकी पूरी कहानी

उम्र को लेकर हुई धोखाधड़ी

टीम इंडिया को U-19 World Cup जिताने वाले खिलाड़ी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप! मिल सकती है कड़ी सजा 1

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया को इस साल पांचवी बार U-19 World Cup का खिताब जिताने वाले प्लेयर Rajvardhan Hangargekar को लेकर एक बड़ी बात सामने आयी है। दरअसल Rajvardhan Hangargekar के ऊपर उनकी उम्र को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो इस प्लेयर की असली उम्र 21 साल है लेकिन उन्होने अपनी उम्र कम करवाया है। Rajvardhan Hangargekar के ऊपर ये आरोप महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने लगाये हैं। उन्होने इस बात की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई को प्लेयर की उम्र से जुड़े कुछ सबूत भी दिये हैं।

स्कूल रिकॉर्ड में हुई गड़बड़ी

टीम इंडिया को U-19 World Cup जिताने वाले खिलाड़ी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप! मिल सकती है कड़ी सजा 2

Rajvardhan Hangargekar की उम्र को लेकर उनके स्कूल रिकॉर्ड से पता चला है। खेल आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने बताया कि धाराशिव के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर(सीईओ) के जरिये पता चला है कि Rajvardhan Hangargekar टेरना पब्लिक स्कूल धाराशिव के छात्र है। उनके स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार कक्षा पहली से सातवी तक Rajvardhan Hangargekar की जन्म की तारीख 10 जनवरी 2001 है, लेकिन आठवीं में नए एडमिशन के दौरान हेडमास्टर ने उनका उम्र 10 जनवरी 2002 कर दिया था। जिसका मतलब ये है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान Rajvardhan Hangargekar की उम्र 21 साल थी।

IPL 2022 का भी हिस्सा बन चुके है

Csk full squad for IPL 2022 bought 19 players IPL 2022 Mega Auction

Advertisment
Advertisment

Rajvardhan Hangargekar की उम्र को लेकर हो रहा विवाद फंसता ही चला जा रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत दिलाने में Rajvardhan Hangargekar का भी एक बड़ा योगदान रहा है। उन्होने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो से ही सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। जिस वजह से आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान सीएसके की टीम ने Rajvardhan Hangargekar को 1.5 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने साथ जोड़ा है।