बर्थ डे स्पेशल: भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर इस छोटी सी चूक से क्रिकेटर के बजाय बन जाते मछुआरें 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों की बात होती है, तो लिटिल मास्टर बल्लेबाज सुनिल गावस्कर का नाम जरूर आएगा। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक लीजेंड सुनिल गावस्कर ने विश्व क्रिकेट में अपना रूतबा कायम किया। सुनिल गावस्कर अपने समय के एक शानदार टेस्ट बल्लेबाज रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे सुनिल गावस्कर ने आज अपने जीवन के 68 बरस पूरे कर लिए हैं। सुनिल गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 में मुंबई में हुआ।

बर्थ डे स्पेशल: भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर इस छोटी सी चूक से क्रिकेटर के बजाय बन जाते मछुआरें 2

Advertisment
Advertisment

विश्व क्रिकेट के महान टेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं सन्नी

सुनिल गावस्कर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की जिसके बाद से ही एक आला दर्जे के टेस्ट बल्लेबाज साबित हुए। सुनिल गावस्कर ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक के बाद एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर रहे सुनिल गावस्कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज रहेभारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर धोनी, विराट के नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी के है कायल

बर्थ डे स्पेशल: भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर इस छोटी सी चूक से क्रिकेटर के बजाय बन जाते मछुआरें 3

एक छोट चूक से सन्नी क्रिकेटर की बजाय बन जाते मछुआरे

Advertisment
Advertisment

अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे सुनिल गावस्कर के बारे में आज हम आपको ऐसी दिलचस्प कहानी बताते हैं। जिससे आपको यकिनन थोड़ा सा आश्चर्य जरूर होगा। आज हम भारतीय क्रिकेट इतिहास के जिस गर्व सुनिल गावस्कर को जानते हैं वो एक छोटी सी चूक के कारण क्रिकेटर की बजाय एक मछुआरे होते। जी हां,  महान खिलाड़ी रहे सुनिल गावस्कर के जन्म के समय उनके किस्मत ने एक गजब का दिलचस्प खेल खेला था। सुनिल गावस्कर के जन्म के दिन उनके सभी परिवार और रिश्तेदार अस्पताल में मौजुद थे। इनमें से उनके चाचा ने बेबी गावस्कर को बड़े ही ध्यान से देखा था।

बर्थ डे स्पेशल: भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर इस छोटी सी चूक से क्रिकेटर के बजाय बन जाते मछुआरें 4

चाचा की पैनी नजर से सन्नी मछुआरे के घर जाने से बचे

अगले दिन गावस्कर के चाचा उन्हें देखने अस्पताल दोबारा आए और गोद में लिया और देखने ही दंग रह गए। उन्हें पता चला कि ये बच्चा वो नहीं है जो उन्होनें पहले दिन गोद में लेकर देखा था। उस बच्चे के काम के पास तिल नहीं था जो पहले दिन उन्हें दिखा था। सन्नी के चाचा ने तुरंत ही अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। पहले तो अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें गलत होने की बात कही। जिसके बाद जांच की गई तो पता चला कि नर्स ने गलती से उस बच्चे को मछुआरे की पत्नी के पास सुला दिया था और नर्स से दवा लेते समय बच्चा बदल गया। जिसके बाद भारत का ये महान खिलाड़ी मछुआरे के घर जाने से बच गया।सुनिल गावस्कर ने स्टीवन स्मिथ के ब्रेन फेड होने पर ली चुटकी, बताए ये रोचक आंकड़े

बर्थ डे स्पेशल: भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर इस छोटी सी चूक से क्रिकेटर के बजाय बन जाते मछुआरें 5