इंदौर टेस्ट : भारत ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला (216/6) 1

इंदौर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरे सत्र में बेहतरीन वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच विकेट चटका डाले। भारत के 557 रनों के जवाब में सोमवार को पहले सत्र में बेहतर नजर आ रही न्यूजीलैंड टीम चायकाल तक 216 रन बनाने में छह विकेट गंवा चुकी है।

यह भी पढ़े : मौजूदा समय में अजिंक्य रहाणे भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज़: सुनील गवास्कर

Advertisment
Advertisment

तीसरे दिन के पहले सत्र में किवी टीम ने महज एक विकेट गंवाया था। चायकाल तक जिमी नीशम 37 और मिशेल सैंटनर छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, शनिवार के अपने स्कोर 28 रनों से आगे खेलने उतरी किवी टीम ने टॉम लाथम (53) और मार्टिन गुप्टिल (72) की सधी पारियों की मदद से पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। टीम का पहला विकेट लाथम के रूप में इसी स्कोर पर गिरा। उन्हें अश्विन ने अपनी गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा।

लाथम के बाद गुप्टिल का साथ देने आए कप्तान केन विलियमसनस(8) को भी अश्विन ने क्रिज पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।

किवी टीम के तीसरे विकेट के लिए गुप्टिल के साथ पारी संभालने आए रॉस टेलर भी खाता खोले बिना अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को कैच बैठे। टीम का चौथा विकेट गुप्टिल के रूप 148 के कुल योग पर गिरा। उन्हें भी अश्विन ने रन आउट किया। । उन्होंने अपनी पारी में 114 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisment
Advertisment

गुप्टिल के बाद मैदान पर आए ल्यूक रोंची बिना एक भी रन बनाए अश्विन की गेंद का शिकार हुए। उन्हें रहाणे ने कैच आउट किया। इस वक्त टीम का स्कोर 148 था। बीजे वॉटलिंग को रवींद्र जडेजा ने 201 के कुल स्कोर पर रहाणे के हाथों कैच कराया।

इसके बाद नीशम और सैंटनर ने चायकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।

भारत की तरफ से अश्विन ने चार और जडेजा ने एक विकेट लिया।