IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 1

इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन में इन दिनों रोमांच अपने चरम पर है। आईपीएल का आधा सफर खत्म हो चुका है और अब तक के समीकरण पर नजरें फेरी जाए तो फिलहाल कुछ बड़ी टीमें जहां खराब प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं कुछ टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं।

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस नहीं कर पा रही है अच्छा प्रदर्शन

जब हम बड़ी टीमों के इस सीजन के बेहद ही खराब प्रदर्शन की बात करें तो तीन बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अब तक तो नाकाम साबित हुई है, जो 8 मैचों में 6 हार के साथ टूर्नामेंट के बहुत ही अहम मोड़ पर खड़ी है. जहां एक हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो जाएगा।

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 3

रोहित को कप्तानी से हटाकर इन तीन में से एक पर खेलना चाहिए दांव

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस को इस सीजन में तीन बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में ही लगातार हार का मुंह देखना पड़ रहा है। रोहित शर्मा ने मुंबई को तीन बार आईपीएल का टाइटल दिलाया, लेकिन इस बार उनकी कप्तानी में वो बात नजर नहीं आ रही है।

ऐसे में हम आज आपको मुंबई इंडियंस के ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई इंडियंस को कप्तान के तौर पर दिला सकते हैं सफलता….

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 4

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और साथ ही सूर्यकुमार यादव को रणजी की कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है. ऐसे में लगातार हार झेल रही मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बना दिया जाना चाहिए। जो कामयाबी दिला सकते हैं।

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 5

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। हार्दिक पंड्या का अच्छा प्रदर्शन लगातार जारी है।

भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हार्दिक पंड्या को संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया जाए तो वो रोहित शर्मा का स्थान लेने में सक्षम हैं।

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 6

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल ही नहीं बल्कि सीमित ओवर की क्रिकेट में डेथ ओवर्स के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई इंडियंस की टीम की कल्पना नहीं की जा सकती है। भले ही जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अच्छा नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनका अनुभव उनको कप्तानी के लिए सही विकल्प के तौर पर काबिल बना सकता है।

IPL 2018- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर इन तीन खिलाड़ियों में से एक को बना देना चाहिए कप्तान 7