IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 1

आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और भी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को खरीद लिया है। अब सभी टीमें अपने-अपने प्लेयिंग इलेवन को चुनने में लगी हुई हैं। इनमें से एक टीम मुंबई इंडियंस के लिए हमने भी एक बेस्ट प्लेयिंग इलेवन तैयार की है।

आइए मुंबई की बेस्ट प्लेयिंग इलेवन पर डालते हैं एक नजर

Advertisment
Advertisment
  1. एविन लुईस

 IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 2

वेस्ट इंडिज के इविन लुईस को हमने मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज रखा है। इविन लुईस को दुनिया भविष्य का क्रिस गेल मानती है। उन्होंने टी-20 लीग के लिए काफी रन बनाए हैं। अपने देश के लिए खेलते हुए एविन लुईस ने बतौर ओपनर कई बार ताबड़तोड़ पारियां खेली है। वो काफी तेज रन बनाते हैं इसलिए हमने उन्हें नंबर वन पर रखा है।

 

  1. ईशान किशन

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 3

Advertisment
Advertisment

इविन लुईस के साथ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर हमने ईशान किशन को नंबर दो पर रखा है। ईशान किशन काफी होनहार खिलाड़ी हैं। उन्होंने युवा भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा खेल दिखाया है। ईशान किशन ने आईपीएल में भी अपनी बैटिंग दिखाकर सभी को खुश किया था। ईशान किशन इस टीम में दूसरे नंबर के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।

 

  1. सूर्यकुमार यादव

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 4

नंबर तीन पर हमने भारत के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रखा है। इन्होंने भी अपने लाजबाव बैटिंग सभी को प्रभावित किया है। यहीं कारण है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें मध्य क्रम बल्लेबाज के तौर पर काफी महंगे दाम में खरीदा है। लिहाजा नंबर तीन पर हम इस टीम में सुर्यकुमार यादव को रखेंगे।

 

  1. रोहित शर्मा

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 5

नंबर चार हमने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को रखा है। रोहित शर्मा कई सालों से मुंबई इंडियंस के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करते आएं हैं। उन्होंने इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कई बार अपनी टीम को मुश्किल से निकाला है। कई बार उन्होंने हारते हुए मैच को जिताया है। रोहित शर्मा ने हाल ही में टी-20 में सबसे तेज शतक भी लगाया था और वनडे फॉर्मेट में तीसरा दोहरा शतक भी लगाया था। लिहाजा नंबर 4 के लिए इस टीम में रोहित शर्मा एकदम फिट हैं।

  1. सौरभ तिवारी

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 6

सौरभ तिवारी काफी सालों से मुंबई इंडियंस के टीम के लिए खेलते  आ रहें हैं। शुरुआत में उन्होंने काफी अच्छा खेल भी दिखाया था। सौरभ तिवारी निचले मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर फिट हैं इसलिए हमने उन्हें नंबर 6 के लिए चुना है।

 

  1. किरेन पोलार्ड

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 7

नंबर 6 पर अगर केरन पोलार्ड जैसा खिलाड़ी मिल जाए तो उस टीम का स्कोर तो ज्यादा बनना तय होता है। पोलार्ड काफी सालों से मुंबई के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी रन बनाए हैं और विकेट भी लिए हैं। वो इस टीम एक बड़े ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

 

  1. कृणाल पांड्या

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 8

नंबर सात पर हमने भारत के एक और ऑलराउंडर कृणाल पांड्या को रखा है। कृणाल बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वो नंबर 7 पर आकर एक बड़े अच्छे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कई बार मुंबई के लिए ऐसा किया भी है। इसके साथ वो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं जो मुंबई के लिए दूसरे स्पिनर का काम करेंगे।

 

  1. हार्दिक पांड्या

 

indvssl dharmshala

नंबर 8 पर अगर हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी बैटिंग करने आए तो टीम में बल्लेबाजी को मजबूत माना जाएगा। हार्दिक पांड्या ने तो पिछले 1-1.5 सालों में भारत के लिए बड़ा ही शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से हार्दिक को मुंबई ने पहले ही रिटेन कर लिया था।

 

  1. बेन कटिंग्स

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 9

नंबर 9 पर हमने ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग आलराउंडर बेन कटिंग्स को रखा है। बेन इस टीम के लिए तेज गेंदबाजी तो करेंगे ही साथ में बल्लेबाजी में भी लंबे शॉट्स लगाते दिखेंगे। बेन एक शानदार तेज गेंदबाज हैं और वो जरूरत पड़ने पर लंबे हिट्स भी लगाना जानते हैं।

 

  1. राहुल चाहर

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 10

नंबर 10 पर हमने भारत के एक नए युवा स्पिनर राहुल चाहर को रखा है। चाहर इस टीम मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाएंगे और नंबर 10 पर बल्लेबाजी करेंगे।

 

  1. जस्प्रीत बुमराह

IPL 2018: नीलामी हुई खत्म इन 11 खिलाड़ियों के साथ आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी मुंबई इंडियंस 11

 

नंबर 11 पहर हमने इस वक्त दुनिया के बेस्ट डेथ ओवर बॉलर जसप्रीत बुमराह को रखा है। बुमराह इस टीम में मुख्य गेंदबाज के रूप में रहेंगे। उन्होंने पिछले एक साल में काफी नाम कमाया है। अपनी सटिक गेंदबाजी और योर्कर से उन्होंने दुनिया भर के बल्लेबाजों को आउट किया है। उन्हें मुंबई की टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था।