IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों की नाकामी ने फंसाया, आकड़े दे रहे हैं गवाही 1

इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार खिताब को तलाश रही एक टीम जो संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे  13वें सीजन में जबरदस्त लय में नजर आ रही थी। टीम शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक जीत हासिल करती जा रही थी और अपने शुरुआती 9 मैचों में 14 अंकों के साथ बहुत ही आसानी के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने जा रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम करो या मरों के भंवर में!

लेकिन तभी अचानक ही टीम की किस्तम ने ऐसी करवट ली कि अब इनको प्लेऑफ में जगह बनाने की डगर कांटो भरी हो गई है। पिछले 4 मैच गंवाने के बाद टीम की स्थिति करो या मरो के भंवर में फंस गई है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों की नाकामी ने फंसाया, आकड़े दे रहे हैं गवाही 2

यहां हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स की, ये टीम युवा कप्तान श्रेयस और दिग्गज कप्तान रहे रिकी पोंटिंग की जुगलबंदी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन शनिवार को मुंबई इंडियंस से मिली हार ने टीम को काफी धक्का पहुंचाया है।

सलामी बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खोदा गड्डा

वैसे तो इस टीम की इस स्थिति के लिए कई चीजें जिम्मेदार है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस अधरझूल की स्थिति में पहुंचाने का सबसे बड़ा हाथ और किसी का नहीं बल्कि टीम के सलामी बल्लेबाजों का है।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों की नाकामी ने फंसाया, आकड़े दे रहे हैं गवाही 3

Advertisment
Advertisment

जी हां… दिल्ली कैपटल्स के सलामी बल्लेबाजों के द्वारा पिछले 7 मैचों में दी गई शुरुआत कुछ ऐसी रही है कि वो टीम की इस हालात के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जा सकते हैं। किसी भी टीम की कामयाबी में उनके सलामी बल्लेबाजों का योगदान काफी मायने रखता है।

सलामी बल्लेबाज पिछली 7 पारी से नहीं दे पा रहे अच्छी शुरुआत

लेकिन यहां तो दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज टीम को पिछले 7 मैचों से तो बिल्कुल भी नींव ही नहीं बना पा रहे हैं। टीम के लिए शिखर धवन- पृथ्वी शॉ की जोड़ी खेली तो इसके बाद अजिंक्य रहाणे-शिखर धवन की जोड़ी भी रही। जिसे बदला गया और फिर से पृथ्वी को धवन का पार्टनर बनाया गया।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों की नाकामी ने फंसाया, आकड़े दे रहे हैं गवाही 4

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 7 मैचों की बात करें तो एक अदद अच्छी शुरुआत को तरसे हैं। जिसमें 4, 0, 0, 25, 0, 1, 1 की शुरुआत मिल रही है। ये आंकड़े कुछ ऐसे हैं जो टीम की कमजोरी को साफ दर्शा रहे हैं, इन आंकड़ों से कोई भी टीम आगे बढ़ने के बारे में सोच ही नहीं सकती है।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों की नाकामी ने फंसाया, आकड़े दे रहे हैं गवाही 5

पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे दोनों को धवन के साथ मौका मिला लेकिन दोनों ही नाकाम साबित हो रहे हैं, तो वहीं बात करें शिखर धवन की तो लगातार 2 शतक बनाने के बाद पिछली 3 पारी से ये भी खामोश दिख रहे हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाज काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।