आईपीएल 2020

शुक्रवार 25 सितंबर को आईपीएल 2020 के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 44 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर

आईपीएल 2020 : POINTS TABLE: चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ टॉप पर पहुंची दिल्ली, सबसे नीचे ये टीम 1

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस जीत ने पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया है. दरअसल दिल्ली के पास पंजाब के खिलाफ जीत से 2 अंक थे और आज चेन्नई के खिलाफ भी उसने जीत हासिल कर 2 अंक प्राप्त किये हैं, इसलिए इस टीम के कुल पॉइंट्स टेबल में 4 अंक हो चुके हैं और दिल्ली की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है.

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 29 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से होना है, इस मैच को भी जीत दिल्ली की टीम टॉप पर अपना स्थान बरकरार रखना चाहेगी. दिल्ली के बाद 2 अंको के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम नंबर-2 स्थान पर है. तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम, तो चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है. इन दोनों टीमों के भी 2-2 अंक है.

हारकर भी सीएसके पांचवे स्थान पर बरकरार

आईपीएल 2020 : POINTS TABLE: चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ टॉप पर पहुंची दिल्ली, सबसे नीचे ये टीम 2

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 रन से हारने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स टीम के स्थान पर कोई परिवर्तन नहीं आया है. दरअसल, वह इस मैच से पहले भी पांचवे स्थान पर थी और इस हार के बाद भी पांचवे स्थान पर ही है. हालांकि इस टीम ने अन्य टीमों से ज्यादा मैच खेल लिए हैं.

Advertisment
Advertisment

सीएसके के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में 2 अंको के साथ छठे स्थान पर है. वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अपना खाता खोलना बाकि है. जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट और आगे बढ़ता जाएगा. पॉइंट्स टेबल का समीकरण भी काफी दिलचस्प होता जाएगा.

यहाँ देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल

   TEEM     M    W   L  PT  NRR
   DD   2  2   –  4   +1.100 
   KXIP    2  1   1   2  +2.425
   MI   2   1   1   2  +0.993 
    RR   1  1   –   2   +0.800 
   CSK  3   1   2    2   -0.840 
   RCB  2   1   1   2   -2.175 
   SRH  1  –   1   –   -0.500 
    KKR  1  –   1   –   -2.450 

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul