आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 1

आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अब 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसमें सभी टीमें अपनी जरूरत के अनुसार खिलाड़ी खरीदेंगे। आईपीएल की सबसे सफल टीम और गत विजेता मुंबई इंडियंस ने भी कई बड़े नामों को रिलीज किया है। टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार भी रखा है।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 2

मुंबई इंडियंस ने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को रिटेन किया था। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और सूर्य कुमार यादव शामिल है। रोहित और सूर्य ने पिछले सीजन बेहतरीन खेल दिखाया था।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा

सूर्य कुमार यादव

अनमोलप्रीत सिंह

विकेटकीपर

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 3

मुंबई इंडियंस के पास तीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने पिछले सीजन सलामी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये। इसके अलावा युवा ईशान किशन भी टीम के पास हैं। आदित्य तारे भी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

क्विंटन डी कॉक

ईशान किशन

आदित्य तारे

ऑलराउंडर

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 4

मुंबई इंडियंस की टीम ऑलराउंडर से भरी पड़ी है। भारतीय टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या मुंबई के पास हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज में विस्फोटक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी मुंबई में हैं। टीम के पास जयंत यादव, शेरफेन रदरफोर्ड और अनुकूल रॉय का विकल्प भी है।

हार्दिक पांड्या

कीरोन पोलार्ड

क्रुणाल पांड्या

अनुकूल रॉय

जयंत यादव

शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)

स्पिनर

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 5

मुंबई टीम के पास एक ही प्रमुख स्पिनर है। युवा राहुल चाहर ने पिछले सीजन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें गेम चेंजर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी मिला था। एक बार फिर उनपर सभी की नजरें होगी।

राहुल चाहर

तेज गेंदबाज

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 6

मुंबई इंडियंस के पास तेज गेंदबाज गेंदबाजों की फ़ौज है। उनके पास पहले से जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज थे। अब इसमें ट्रेंट बोल्ट का नाम भी जुड़ गया है। टीम ने धवल कुलकर्णी को भी ट्रेड कर लिया है। उनके पास कीवी तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन भी हैं।

जसप्रीत बुमराह

लसिथ मलिंगा

मिचेल मैक्लेनाघन

धवल कुलकर्णी (ट्रेड)

ट्रेंट बोल्ट (ट्रेड)

कितने खिलाड़ियों की जरूरत

मुंबई इंडियंस के पास अभी 18 खिलाड़ी हैं। इसमें 6 विदेशी और 12 भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें 2 विदेशी और 5 भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत है। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इसमें 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी रखने का प्रावधान है।

किन्हें खरीदना चाहेंगे

मुंबई इंडियंस के पास राहुल चाहर के अलावा कोई प्रमुख स्पिन गेंदबाज नहीं है। ऐसे में टीम ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा पर दांव लगाना चाहेगी। इसके साथ ही टीम के पास नंबर 4 का प्रमुख बल्लेबाज नहीं है। पिछले सीजन यहाँ युवराज सिंह, इशान किशन और बेन कटिंग जैसे खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की थी।

टीम की नजर इस बार दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर पर होगी। मुंबई ने उन्हें 2018 में भी खरीदा था लेकिन पंजाब ने आरटीएम लगा दिया था। मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या का विकल्प नहीं है और टीम हरियाणा के ऑलराउंडर सुमित कुमार को खरीद सकती है।

एडम जम्पा (स्पिनर)
डेविड मिलर (बल्लेबाज)
सुमित कुमार (ऑलराउंडर)
तुषार देशपांडे (तेज गेंदबाज)
यशस्वी जायसवाल (बल्लेबाज)
जय बिस्टा (बल्लेबाज)
आर साईं किशोर (स्पिनर)

मुंबई इंडियंस के पास बची रकम

आईपीएल 2020: नीलामी से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम, अभी बचे हैं इतने रूपये 7

मुंबई के पास नीलामी में खिलाड़ी खरीदने के लिए 13.05 करोड़ रूपये हैं। उनके पास ज्यादा से ज्यादा 7 खिलाड़ियों को खरीदने का विकल्प होगा।