IPL 2020: पंजाब की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, इस स्थान पर फिसली आरसीबी 1

गुरूवार 24 सितंबर को आईपीएल 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आरसीबी की टीम को 97 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.

किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत के साथ खोला खाता

IPL 2020: पंजाब की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, इस स्थान पर फिसली आरसीबी 2

Advertisment
Advertisment

इस मैच को जीतने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं. ये पंजाब टीम की टूर्नामेंट में पहली जीत है.

पंजाब को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में एक समय पंजाब की टीम को 3 गेंद पर 1 रन चाहिए था, लेकिन पंजाब की टीम वह 1 रन नहीं बना पाई और इसी के चलते पंजाब उस मैच से कोई अंक हासिल नहीं कर पाई थी.

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 27 सितंबर को अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजहां में खेलेगी. इस मैच को भी जीत पंजाब की टीम 2 अंक और हासिल करना चाहेगी.

आरसीबी की टीम छठे स्थान पर फिसली

IPL 2020: पंजाब की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, इस स्थान पर फिसली आरसीबी 3

Advertisment
Advertisment

आरसीबी की टीम को इस हार से पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है. दरअसल वह टीम छठे स्थान पर फिसल गई है. 97 रन के बड़े अंतर से हारने की वजह से आरसीबी का नेट रन भी बेहद खराब हो गया है. इस टीम का नेट रन रेट -0.275 चला गया है, जो आरसीबी की अंत में प्लेऑफ़ की राह मुश्किल कर सकता है.

हालांकि आरसीबी टीम के अभी भी 2 अंक है, जो उन्होंने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराकर हासिल किये थे.

आरसीबी की टीम का अगला मुकाबला अब 28 सितंबर को मुंबई इंडियंस से होगा. आरसीबी इस मैच में एक बार फिर जीत की पटरी में लौट 2 अंक बटोरना चाहेगी.

यहाँ देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल

   TEEM     M    W   L  PT  NRR
   KXIP   2  1  1   2   +2.425 
   MI   2  1   1   2   +0.993 
   RR   1  1   –   2   +0.800 
   DD   1  1   –   2    0.000 
    CSK  2   1   1   2   -0.145 
   RCB  2   1   1   2   -2.175 
   SRH  1  –   1   –   -0.500 
    KKR  1  –   1   –   -2.450 

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul