IPL 2021: मुंबई इंडियंस को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा का पीछा नहीं छोड़ रहा ये कलंक 1

IPL 2021 में 14 वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस और आर सी बी के मुकाबले के साथ हुई थी। इस दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को आर सी बी ने 2 विकेट से हरा दिया। जहां 5 बार आई पी एल विजेता रह चुकी टीम मुंबई इंडियंस जीत के करीब पहुंचते-पहुंचते अपना पहला मैच हार गई। वहीं आर सी बी के लिए इस सीजन की शुरुआत काफी ज्यादा अच्छी रही। हार के साथ शुरुआत करने वाली मुंबई भले ही हर बार सफलता के शिखर पर पहुंच जाती है, लेकिन इस टीम पर सीजन की धीमी शुरुआत करने का ये कलंक नहीं हट रहा है। जो कि अभी नहीं बल्कि पिछले कई सीजन से चला आ रहा है।

IPL 2021: मुंबई इंडियंस को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा का पीछा नहीं छोड़ रहा ये कलंक 2

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी पहला मैच हार कर शुरुआत की है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, पिछले 9 सीजन से लगातार 9वीं बार ऐसा हुआ है, जब कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस को पहले ही मैच में हार मिली है।

साल 2013 से अब तक मुंबई इंडियंस  को लगातार पहली कोशिश में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भी मुंबई इंडियंस ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम को विराट कोहली की कप्तानी वाली आर सी बी से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2021: मुंबई इंडियंस को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा का पीछा नहीं छोड़ रहा ये कलंक 3

पहला मैच हारने के पीछे है बड़ा संयोग

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को साल 2013 में ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी और मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में पहली बार आई पी एल का खिताब जीता था, जिस के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में ही टीम ने पांच बार आई पी एल का खिताब अपने नाम पर किया है। संयोग की बात यह है कि, पिछले 9 साल से जहां टीम पहला मैच हार रही है तो वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार चैंपियनशिप भी हासिल की है।

Advertisment
Advertisment