DC vs RCB: शनिवार 16 अप्रैल 2022 को आईपीएल 2022 के डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को दो मुकाबलों में जीत जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स को हराया था।
पिछले मैच में पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने अर्धशतक लगाया था जबकि गेंदबाजी में खलील अहमद और कुलदीप यादव ने उम्दा प्रदर्शन किया था। हालांकि, कप्तान रिषभ पंत और रोवमन पॉवेल का फॉर्म दिल्ली के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसके अलावा टीम में अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और ललित यादव के रूप में अच्छे ऑलराउंडर हैं। ऐसे में, बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में शायद ही कपि बदलाव देखने को मिले। आइये जानते हैं कि आरसीबी के खिलाफ ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स किस प्लेइंग-11 (DC vs RCB Predicted Playing XI of Delhi Capitals) से उतर सकती है?
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

- पृथ्वी शॉ
- डेविड वार्नर
- ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर)
- ललित यादव
- सरफराज खान
- रोवमैन पावेल
- शार्दुल ठाकुर
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- खलील अहमद
- मुस्तफिजुर रहमान
DC Squad IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

(DC vs RCB Predicted Playing XI of Delhi Capitals): ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुस्तिफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, ऋषभ पंत, श्रीकर भरत, टिम साईफट