IPL 2022 GT vs MI Stats Review
IPL 2022 GT vs MI Stats Review

GT vs MI: आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में महज 5 विकेट के नुक़सान पर 172 रन ही बना सकी। लिहाजा, 5 रनों से यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीत लिया। वहीं, इस मुकाबले में कई रिकार्ड्स (GT vs MI Stats Review) भी बने। आइये उन रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

Advertisment
Advertisment

GT vs MI Stats Review

IPL 2022 GT vs MI Stats Review
IPL 2022 GT vs MI Stats Review

1. आज के मुकाबले में पावर प्ले में मुंबई इंडियंस बिना कोई विकेट खोए 63 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन का सबसे अधिक स्कोर है।

2. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावर प्ले में सबसे अधिक रन बनाने वाली मुंबई इंडियंस दूसरी टीम बन गई है।

3. गुजरात के खिलाफ पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

4. रोहित शर्मा ने पावरप्ले के अंदर आईपीएल मैच में सबसे अधिक (42) रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

5. इस आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए राहुल तेवतिया का प्रदर्शन:

6 ओवर

76 रन

0 विकेट

ईआर 12.67

6. लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर इस आईपीएल में 19 छक्के लगे हैं। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

7. आज के मुकाबले में MI की पारी:

पावरप्ले: 63/0 (रन रेट 10.50)

मध्य ओवर: 57/4 (रन रेट 6.33)

डेथ ओवर: 57/2 (रन रेट 11.40)

8. इस सीजन में पावरप्ले में रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन:

6 पारियां

149 रन

1 बार आउट

औसत 149.00

स्ट्राइक रेट 143.26

9.आईपीएल 2022 में 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप

182 गायकवाड़ – कॉनवे बनाम एसआरएच पुणे

155 बटलर-पडिक्कल बनाम डीसी वानखेड़े

100* साहा – गिल बनाम एमआई ब्रेबोर्न

10. इस सीजन में दूसरी बार हार्दिक को ब्रेबोर्न में विकेटकीपर ने रनआउट किया। दोनों बार आउट होने के दौरान उनके पार्टनर मिलर थे।

11. रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के जड़ने का आंकड़ा पार किया।

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer