IPL 2022 5 Players Who Smashed Longest Sixes
IPL 2022 5 Players Who Smashed Longest Sixes

IPL 2022 का ख़िताब गुजरात टाइटंस ने जीता. आईपीएल के 15वें सीजन में कई रिकार्ड्स टूटे और बने. वहीं, इस बार के आईपीएल में  कुछ खिलाड़ियों ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया. दरअसल, आईपीएल 2022 में एक हजार से ज्यादा छक्के लगे. इस सीजन खिलाड़ियों ने कुल 1054 छक्के लगाए. इनमें से 5 छक्कों ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. इन छक्कों की लंबाई देख हर कोई दंग रह गया. आइए हम आपको इस सीजन (IPL 2022) के 5 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताते हैं.

इन खिलाड़ियों ने जड़ा IPL 2022 का सबसे लम्बा छक्का

IPL 2022 5 Players Who Smashed Longest Sixes
IPL 2022 5 Players Who Smashed Longest Sixes

लियाम लिविंगस्टोन: आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. पंजाब किंग्स इस सीजन भले ही टॉप-4 की लिस्ट से बाहर हो गई लेकिन टीम के इस बल्लेबाज ने सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ टॉप पर अपना नाम दर्ज कराया है. लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 में 117 मीटर का सबसे लम्बा छक्का जड़ा.

Advertisment
Advertisment

टिम डेविड: इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है लेकिन इस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने अपनी घातक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों में खौफ पैदा किया है. वहीं, टिम डेविड के नाम इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है. उन्होंने टी नटराजन की गेंद पर 114 मीटर का छक्का जड़ा.

डेवाल्ड ब्रेविस : आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले 19 साल के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने अपने पहले ही आईपीएल में ख़ास रिकॉर्ड बना डाला. दरअसल, ब्रेविस ने सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाया. उन्होंने राहुल चाहर की गेंद पर 112 मीटर का छक्का लगाया था.

Liam Livingstone IPL 2022 Longest Six
Liam Livingstone IPL 2022 Longest Six

लियाम लिविंगस्टोन: आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. वह सबसे लम्बा छक्का जड़ने की रेस में चौथे पायदान पर भी मौजूद हैं. आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के इस ऑलराउंडर सीएसके के गेंदबाज मुकेश चौधरी की गेंद पर 108 मीटर का छक्का जड़ा था.

निकोलस पूरन: आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का प्रदर्शन भी शानदार रहा. उन्होंने बल्ले से रन बनाने के साथ इस सीजन का पांचवां सबसे लम्बा छक्का भी लगाया. पूरन ने इस सीजन में 108 मीटर का छक्का जड़ा. उनका यह छक्का घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर आया था.

Advertisment
Advertisment

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer