IPL 2022 LSG vs DC Rishabh Pant burn both drs trending on twitter

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG vs DC) के बीच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान इस मैच में रिषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और LSG को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया। LSG की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो इस दौरान टीम के कप्तान रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने दो बार DRS के लिए अपील की लेकिन दोनों बार उनकी यह अपील गलत साबित हुई, जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए।

फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

ipl 2022 lsg vs dc rishabh pant

Advertisment
Advertisment

LSG के खिलाफ रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक नहीं बल्कि दो DRS के लिए अपील की लेकिन दोनों बार अपील गलत साबित हुई और दिल्ली ने अपने दोनों रिव्यु गंवा दिए, जिसके बाद ट्विटर पर फैंस उन्हें लताड़ने लगे। एक यूज़र ने कहा कि पंत ज्यादा ओवरएक्टिंग कर रहे हैं जबकि एक अन्य ने कहा कि पंत ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज आज निराश किया है। आइये एक नजर डालते हैं इन प्रतिक्रियाओं पर।

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/Srishti05816410/status/1512112230220718113?s=20&t=ViMDn43Xg93QT-zBEu9a6g

https://twitter.com/johnwright15/status/1512108211695931399?s=20&t=ViMDn43Xg93QT-zBEu9a6g