IPL 2022 LSG vs RCB KL Rahul Tr
IPL 2022 LSG vs RCB KL Rahul Tr

LSG vs RCB: आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने रजत पाटीदार की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 193 रन ही बना सकी। लिहाजा, आरसीबी ने 14 रन से यह मुकाबला जीत लिया।

Advertisment
Advertisment

LSG vs RCB: लखनऊ की हार के बावजूद हुई केएल राहुल की तारीफ

LSG vs RCB KL Rahul
LSG vs RCB KL Rahul

दरअसल, इस मुकाबले में (LSG vs RCB) लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बेहद ही धीमी शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के शानदार पारी खेली। इस दौरान आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया। राहुल ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। मैच के 19वें ओवर में हेज़लवुड ने उन्हें चलता किया।

केएल राहुल का आरसीबी के खिलाफ ये अर्धतक ऐसे समय में आया जब लखनऊ सुपर जाएंट्स बल्ले से संघर्ष कर रही थी। लेकिन कप्तान ने एक छोर से अपना विकेट अंत तक बचाये रखा। हालाँकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, इस मुकाबले में केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। फैंस ने सोशल मीडिया (LSG vs RCB KL Rahul) पर उनकी जमकर तारीफ की।

फैंस ने की केएल राहुल की जमकर तारीफ

IPL 2022 LSG vs RCB KL Rahul Tr
IPL 2022 LSG vs RCB KL Rahul Tr

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/Sportscasmm/status/1529528003776110595

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer