IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals
IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals

LSG vs RRरविवार 15 मई 2022 को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2022 में एक मुकाबला पहले ही खेला जा चुका है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स 3 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अबतक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मुकाबले में जीत मिली है जबकि 5 मुकाबले में टीम को हार का मुँह देखना पड़ा है।

वहीं, रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद वापसी करके प्लेऑफ की में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी। टीम के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर अपने ख़राब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक 12 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 327 रन बनाए हैं। ऐसे में, लखनउ सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 (LSG vs RR Playing XI) क्या हो सकती है? आइये जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals
IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals
  1. जोस बटलर
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. देवदत्त पडीक्कल
  4. संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर)
  5. शिमरॉन हेटमायर/वान दर दर्से
  6. रियान पराग
  7. आर अश्विन
  8. ट्रेंट बोल्ट
  9. कुलदीप सेन
  10. प्रसिद्ध कृष्णा
  11. युजवेंद्र चहल (LSG vs RR Playing XI)

टीम के इस मैच विनर के खेलने पर संयश बरकरार

IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals
IPL 2022 LSG vs RR Predicted Playing XI Rajasthan Royals

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (RR vs DC) राजस्‍थान रॉयल्‍स के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर के खेलने पर संयश बरकरार है। आईपीएल 2022 के बीच में ही शिमरोन हेटमायर अपने देश रवाना हो चुके हैं। शिमरोन पहली बार पिता बन गए हैं। उन्‍होंने मंगलवार की सुबह फैंस को इस बात की खुशखबरी दी। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर करके फैंस को बेटे की पहली झलक दिखाई। हेटमायर बीते दिनों अपने बच्‍चे के जन्‍म के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स का कैंप छोड़कर घर रवाना हो गए थे। हालाँकि, वह इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer