ipl mega auction

फरवरी के महीने में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) होना है लेकिन उससे पहले ही सभी फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ी हुई है। खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद सभी टीमों की टेंशन यह है कि वो अब टीम में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल करें तो वहीं, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में रिलीज किए गए खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है।

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुए थे रिटेन

3 टॉप इंडियन प्लेयर जिन पर IPL 2022 Mega Auction में लगेगी बड़ी बोली 1

Advertisment
Advertisment

इस बार फ्रेंचाइजियों की नजर उन खिलाड़ियों पर होगी जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें रिलीज करना पड़ा। इन तीन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में अपने साथ जोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में।

हर्षल पटेल (Harshal Patel)

harshal patel ipl 2022

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में हर्षल पटेल (Harshal Patel) IPL 2022 Mega Auction में पर्पल कैप विनर थे लेकिन इसके बावजूद भी आरसीबी (RCB) ने उन्हें रिलीज कर दिया। आरसीबी का यह फैसला थोड़ा अटपटा लगा लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में  हर्षल पटेल के किस्मत का पिटारा खुल सकता है। पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने कुल 15 मैचों में 8.14 की इकोनॉमी से 32 विकेट चटकाए थे। वहीं, आईपीएल 2021 में उन्होंने 1 बार पांच विकेट, 1 बार चार विकेट और 1 बार हैट्रिक भी लिया है। इसके साथ ही हर्षल पटेल बल्ले से कमाल करने का बूता रखते हैं। वहीं, वो आईपीएल के सबसे घातक डेथ स्पेशलिस्ट भी माने जाते हैं।

अवेश खान(Avesh Khan)

Avesh Khan ipl 2022

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज अवेश खान (Avesh Khan) ने मौका मिलते ही चौका जड़ दिया। इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में इतना बढ़िया प्रदर्शन किया कि सीधे टीम इंडिया(Team India) का टिकट दे दिया गया लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। IPL 2021 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया था। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 16 परियों में खेलते हुए, 18.75 की औसत से 24 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction ) में उनपर बड़ी बोली लग सकती है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

Shikhar Dhawan ipl 2022

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज सलामी बल्लेबाजों में से एक है। दिल्ली को तीन बार प्लेऑफ में पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। 2019 में उन्होंने दिल्ली की टीम में वापसी की थी। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पिछले तीन सीजन में उन्होंने 521रन (2019), 618 रन (2020) और 587 रन (2021) बनाए हैं। इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। ऐसे में उनके प्रदर्शन को देखते हुए, उनपर आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction)  में जमकर पैसों की बरसात हो सकती है।