IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats
IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats

MI vs DC: आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के नजरिये से यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए ऋषभ पंत की पलटन को यह मुकाबला जीतना जरुरी है। मुकाबले की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच कौन-सी टीम जीतेगी यह तो मैच के समापन के बाद ही पता चेलगा।

लेकिन हम आपको अबतक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत और उसके परिणाम के आधार पर यह बताने में समर्थ हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा? तो चलिए हम आपको आंकड़ों (MI vs DC) के आधार पर समझाते हैं कि कौन-सी टीम सबसे मजबूत दिख रही है?

Advertisment
Advertisment

MI vs DC: क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats
IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats

MI vs DC Head to Head: आईपीएल में दिल्ली और मुंबई के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हिस्से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 15 बार दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, पिछले पांच आईपीएल मैचों (MI vs DC) की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है।

लिहजा, हेड टू हेड आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काटें की टक्कर है। बता दें कि आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 213 रहा है तो मुंबई का 218 रन है। वहीं, दिल्ली का लोएस्ट स्कोर 66 रन जबकि मुंबई इंडियंस 92 रन बना पाई है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats
IPL 2022 MI vs DC Head To Head Stats

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव (आईपीएल 2022 से बाहर), जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स (आईपीएल 2022 से बाहर), जोफ्रा आर्चर (अनुपलब्ध और चोटिल) ), रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थम्पी, अनमोलप्रीत सिंह, देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, संजय यादव, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया , ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Advertisment
Advertisment

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer