IPL 2022

IPL 2022 में टीमों के बीच कॉम्पिटिशन के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी सर्वाधिक रन बनाने के लिए जोरदार कॉम्पिटिशन चल रहा है। वैसे तो हर सीजन में ही सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। IPL 2022 में यह कैप अबतक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जॉस बटलर के पास है और उनके प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि उनके सिर से यह कैप छीनना बाकि खिलाड़ियों के लिए काफी कठिन होने वाला है। बुधवार को खेले गये मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं, चलिए एक नजर डालते हैं।

फाफ को पछाड़ कर वॉर्नर हुए आगे

IPL 2022
IPL 2022

बुधवार को खेले गये मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट में एक बदलाव देखने को  मिला है। IPL 2022 के 58वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में जॉस बटलर टॉप पर ही बरकरार है और अब ऐसा लग रहा है कि इनके सिर से यह कैप उतारना मुश्किल हो गया है। बटलर इस सीजन में अबतक 3 अर्धशतक और 3 शतक लगा चुके हैं। वहीं इनका स्ट्राइक रेट 149.88 है।

Advertisment
Advertisment

बुधवार को खेले गये मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में भले ही बटलर रन बनाने में नाकाम रहे लेकिन इसके बाद भी ये टॉप पर ही बरकरार हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेविड वॉर्नर अर्धशतकीय पारी खेलकर लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़ चुके हैं। इनके एक पायदान ऊपर चढ़ते ही आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को नुकसान हो गया है और वह नीचे खिसक आये हैं। बता दें कि वॉर्नर ने इस सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस सीजन में वह अबतक 5 अर्धशतक बना चुके हैं।

टॉप पर हैं जोस बटलर

IPL 2022
IPL 2022

IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जॉस बटलर शानदार बल्लेबाजी का नमुना पेश करते हुए इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। बटलर अबतक 12 मुकाबले खेलकर 56.82 की औसत से 625 रन बना चुके हैं जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है। बटलर के बाद केएल राहुल हैं जो इस सीजन में अबतक 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। राहुल अपने 12 मुकाबलों में 45.90 की औसत से 459 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर टिके हुए हैं।

वहीं इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 10 मैचों में 61.00 की औसत से 427 रन के साथ तीसरे पायदान पर आ चुके हैं। इनके तीसरे स्थान पर आने से आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस जिन्होंने 12 मुकाबलों में 35.36 की औसत से 3 अर्धशतक की मदद से 389 रनों के साथ अब चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर शुभमन गिल 12 मैचों में 4 अर्धशतक और 34.91 की औसत से 384 रनों के साथ पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।

आने वाले दिनों में IPL 2022 के ऑरेंज कैप की रेस में कई और बदलाव देखे जा सकते हैं, जिसका अपडेट आपको यहां स्पोर्ट्स विकी की वेबसाइट के जरिए हम देते रहेंगे।

Advertisment
Advertisment