आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ को लेकर तस्वीरें साफ़ हो चुकी हैं। मुंबई के जीतते ही बैंगलोर को प्लेऑफ का टिकट मिल गया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ का तोहफा रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया। प्लेऑफ की चारों टीमों का नाम तय हो चुका है, जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालीफायर मैच गुजरात और राजस्थान के बीच खेला जाएगा जबकि एलिमिनेटर मैच लखनऊ और बैंगलोर के बीच बुधवार को खेला जाना है। तो चलिए एक नजर डालते हैं, सभी चारों टीमों ने ग्रुप स्टेज में कैसा प्रदर्शन किया है।
गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस की टीम ने बेहद ही शानदार शुरुआत की थी। यह आईपीएल की नई टीम है और अपने पहले सीजन में ही इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम है। पॉइंट्स टेबल में यह टीम 20 अंको के साथ पहले पायदान पर है। गुजरात ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों में से 10 मैच जीते और 4 मैच गंवाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स ने भी बढियां खेल दिखया है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली यह तीसरी टीम है। पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे पायदान पर है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान के लिए ग्रुप स्टेज उतार चढ़ाव वाला रहा, टीम की बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कमाल की रही। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान के 18 अंक हैं। राजस्थान ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों में 9 जीते हैं और 5 मुकाबले गंवाए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम थी लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से इस टीम को तीसरे पायदान पर खिसकना पड़ा। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने अपना पहला सीजन खेला और प्लेऑफ में जगह बनाई। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 18 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। लखनऊ ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की जबकि 5 मुकाबले इस टीम ने गंवाए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नए कप्तान फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में अपना मैच खेला। डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर का प्रदर्शन उतार-चढाव वाला रहा। इस बात की उम्मीद नहीं थी कि बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी क्योंकि अगर दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई को हरा देती तो आज दिल्ली प्लेऑफ में होती। हालांकि, मुंबई की जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। बैंगलोर ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों में 8 में जीत हासिल की जबकि 6 में मात मिली। पॉइंट्स टेबल में यह टीम 16 अंको के साथ चौथे पायदान पर है।