IPL 2022

IPL 2022 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और इसी रोमांच के साथ सभी टीमों के बीच कॉम्पिटिशन भी तेज हो चुका है। इस कॉम्पिटिशन की वजह से रोजाना प्वाइंट्स टेबल  में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। गुरूवार को खेले गये मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ है, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।

प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी GT

IPL 2022

Advertisment
Advertisment

गुजरात टाइटंस  और लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली और दूसरी टीम भी बन चुकी है। वहीं, बाकी टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए जंग जारी है। गुरूवार को खेले गये मुकाबले में जीत के बाद भी आरसीबी को प्लेऑफ के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इनका प्लेऑफ में जाना अब दिल्ली कैपिटल्स के हार पर निर्भर हो गया है।

जीत के बाद भी आरसीबी को करना पड़ रहा है इंतजार

IPL 2022, Points Table: जीत के बाद भी RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा दिल्ली कैपिटल्स के हार का इंतजार 1

गुरूवार को खेले गये IPL 2022 के मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022) में उथल-पुथल मच गयी है। दरअसल प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स 18 अंको के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ अब तीसरे नंबर पर है। आज के मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ आरसीबी 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ चुकी हौ।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब 14 अंको के साथ पांचवें तो केकेआर, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 अंको के साथ  छठे, सातवें और आठवें स्थान पर बरकरार है। इसके अलावा सीएसके  8 अंकों के साथ नौंवे और मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर ही है। मुंबई इंडियंस अब तीन जीत के बाद 06 अंक लेकर दसवें पायदान पर ही बनी हुई है।

Advertisment
Advertisment