IPL 2022 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और इसी रोमांच के साथ सभी टीमों के बीच कॉम्पिटिशन भी तेज हो चुका है। इस कॉम्पिटिशन की वजह से रोजाना प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ है, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली और दूसरी टीम भी बन चुकी है। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में सीएसके को मात देकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। वहीं आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी प्लेऑफ के लिए जंग जारी है।
DC की हार पर निर्भर है RCB की प्लेऑफ का टिकट
गुरूवार को खेले गये IPL 2022 के मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022) में उथल-पुथल मच गयी है। दरअसल प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स 18 अंको के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ चुकी है जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को एक पायदान नीचे जाना पड़ गया। लखनऊ सुपर जायंट्स अब 18 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। ये तीनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के हार काी कामना कर रही है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब 14 अंको के साथ पांचवें नंबर पर है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच के लिए तैयारी में जुटी हुई है। केकेआर, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 अंको के साथ छठे, सातवें और आठवें स्थान पर बरकरार है। इसके अलावा सीएसके 8 अंकों के साथ नौंवे और मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर ही है।
मुंबई इंडियंस अब तीन जीत के बाद 06 अंक लेकर दसवें पायदान पर ही बनी हुई है। बता दें कि केकेआर, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, सीएसके और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अब केवल दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार आरसीबी को प्लेऑफ में एंट्री दिला सकती है।