IPL 2022

IPL 2022 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और इसी रोमांच के साथ सभी टीमों के बीच कॉम्पिटिशन भी तेज हो चुका है। इस कॉम्पिटिशन की वजह से रोजाना प्वाइंट्स टेबल  में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। शनिवार को खेले गये मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ है, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।

प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी

Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की हार से RCB को हुआ बड़ा फायदा, मिल गया प्लेऑफ का टिकट 1

Advertisment
Advertisment

 

गुजरात टाइटंस  और लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली और दूसरी टीम भी बन चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीज जंग जारी थी। शनिवार को खेले गये मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर इनका प्लेऑफ का सपना भी तोड़ दी। दिल्ली कैपिटल्स के इस हार का फायदा आरसीबी को मिला और वह प्लेऑफ की चौथी टीम बन चुकी है।

RCB को हुआ DC के हार का फायदा

Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की हार से RCB को हुआ बड़ा फायदा, मिल गया प्लेऑफ का टिकट 2

शनिवार को खेले गये IPL 2022 के मुकाबले के बाद प्लेऑफ में जाने वाली टीमों का नाम सामने आ चुकी है। गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई है। वहीं शनिवार को खेले गये मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में टीमों की क्या स्थिति है चलिए जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ पहले और राजस्थान रॉयल्स 18 अंको के साथ  दूसरे स्थान पर है। इनके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अब 18 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। ये चारो ही टीमें प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब 14 अंको के साथ पांचवें नंबर पर है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच के लिए तैयारी में जुटी हुई है। केकेआर, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 अंको के साथ  छठे, सातवें और आठवें स्थान पर बरकरार है। इसके अलावा सीएसके और मुंबई इंडियंस 8-8 अंकों के साथ नौवें और दसवें पायदान पर ही है।बता दें कि ये सभी टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।