RCB vs MI Head To Head: आईपीएल 2022 का 18वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार 9 अप्रैल 2022 को शाम 7:30 बजे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों ने अबतक कुल तीन-तीन मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर ने अपने तीन मुकाबलों में दो में जीत हासिल की है जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस को अपने तीनों मुकाबले में हार नसीब हुई है।
आईपीएल में पांच बार की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस के लिए अबतक यह सीजन बेहद बुरा गुजरा है। ऐसे में, क्या मुंबई इंडियंस अपने चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर पायेगी? यह एक बड़ा सवाल है। लेकिन उससे पहले आइये जानते हैं कि आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में किस टीम का पलड़ा भारी है?
क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़ें?

RCB vs MI Head To Head: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं , जिसमें मुंबई इंडियंस को 17 बार जीत मिली है जबकि बैंगलोर के हिस्से में 12 बार जीत आई है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 213 रन है जबकि बैंगलोर का मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 235 रन है। वहीं, अगर पिछले पांच मैचों की बात करें तो दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीतें हासिल की है जबकि एक मैच ड्रा रहा है। लिहाजा, हेड टू हेड आंकड़ों (RCB vs MI Head To Head) में मुंबई का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड , जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, लवनिथ सिसोदिया, डेविड विली।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन जसप्रीत बुमराह कीरोन पोलार्ड देवाल्ड ब्रेविस मुरुगन अश्विन तुलसी थम्पी तिलक वर्मा संजय यादव डेनियल सैम्सो जोफ्रा आर्चर टाइमल मिल्स टिम डेविड रिले मेरेडिथ मो. अरशद खान अनमोलप्रीत सिंह रमनदीप सिंह राहुल बुद्धि ऋतिक शौकीन अर्जुन तेंदुलकर आर्यन जुयाली फैबियन एलेन सूर्यकुमार यादव