IPL 2022 RR vs CSK Ms Dhoni CSK Tr
IPL 2022 RR vs CSK Ms Dhoni CSK Tr

RR vs CSK: आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर का बल्लेबाजी फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने मोईन अली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाये।

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने दो गेंदे शेष रहते ही 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। वहीं, इस मुकाबले (RR vs CSK) में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम जमकर ट्रोल हो रही है।

Advertisment
Advertisment

RR vs CSK: 5 विकेट से हार गई चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022 RR vs CSK Ms Dhoni CSK Tr
IPL 2022 RR vs CSK Ms Dhoni CSK Tr

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम के सालमी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (2 रन) पहले ही ओवर में आउट हो गये। इसके बाद क्रीज पर आये मोईन अली ने चेन्नई की पारी को तेज रफ़्तार के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस दौरान उनका साथ दूसरे छोर पर खड़े ड्वेन कॉनवे ने दिया। पावर प्ले में एक विकेट गवाने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने मोईन अली की आतिशी पारी के बदौलत 75 रन बनाये।

इसके बाद CSK की पारी को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने मोईन अली के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी को अंजाम दिया। हालाँकि, दोनों बल्लेबाज 20 ओवर खेले बिना ही आउट हो गए। महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रन जबकि मोईन अली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। CSK के अन्य बल्लेबाजों में मिचेल सैंटनर ने 1 रन तो सिमरन जीत सिंह ने 3 रन की पारी खेली। इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को यह मुकाबला 5 विकेट से गवांना पड़ा। वहीं, इस मुकाबले (RR vs CSK) में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम जमकर ट्रोल हो रही है।

CSK और महेंद्र सिंह धोनी हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/itispk2020/status/1527709215740923905

https://twitter.com/clashmyfist/status/1527708377580679168

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer