IPL 2022 RR vs DC Sanju Samson Captaincy Tr
IPL 2022 RR vs DC Sanju Samson Captaincy Tr

RR vs DC: आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंदे शेष रहते ही 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। वहीं, इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम के कप्तान संजू सैमसन (RR vs DC) ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Advertisment
Advertisment

RR vs DC: संजू की कप्तानी से नाखुश दिखे फैंस

IPL 2022 RR vs DC Sanju Samson Captaincy Tr
IPL 2022 RR vs DC Sanju Samson Captaincy Tr

दरअसल, 161 रनों के लक्ष्य का पीछा उतरी दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने शुरुआत धीमी जरूर की लेकिन आगे चलकर उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए। वार्नर ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर ने 41 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के और 5 चौके की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पंत 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की तरफ से मिशेल मार्श ने भी दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। मार्श ने 62 गेंदों का सामना किया और 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 89 रन बनाए। वहीं, इस मुकाबले में फैंस संजू सैमसन की कप्तानी से नाराज दिखे। लिहाजा, राजस्थान रॉयल्स (RR vs DC) की हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम के कप्तान संजू सैमसन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

ट्रोलर्स के निशाने पर आये संजू सैमसन

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/Purohit_A13/status/1524447149794021377

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer