IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview
IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview

RR vs MI: आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह शनिवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला है। इस मुकाबले में कप्तान ने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये। मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रनों की जरुरत है। इसी बीच मुंबई इंडियंस की ओर से स्टार परफ़ॉर्मर रहे कुमार कार्तिकेय (RR vs MI Kumar Kartikeya) ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

RR vs MI: डेब्यू मैच में ही जीता सबका दिल

IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview
IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview

दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू कर रहे कुमार कार्तिकेय ने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।  उन्होंने अपने डेब्यू मैच में एक विकेट हासिल किया। चार ओवर के कोटे में उन्होंने महज 19 रन खर्च कर संजू सैमसन को आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया। वहीं, मिड इनिंग प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने (RR vs MI Kumar Kartikeya) कहा,

मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मिस्ट्री बोलर बुलाएं। आज मुझे गेंदबाज़ी करने काफ़ी अच्छा लगा। जब मुझे पता चला कि मैं खेलने वाला हूं तो काफ़ी नर्वस थे। हालांकि मैंने कल रात से ही यह प्लान करना शुरु कर दिया था कि किस बल्लेबाज़ को कैसे गेंदबाज़ी करनी है।

सैमसन का विकेट लेने के लिए की थी ये प्लानिंग

IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview
IPL 2022 RR vs MI Kumar Kartikeya Interview

इस दौरान उन्होंने बतया कि वह संजू सैमसन को आउट करने के लिए पहले ही प्लानिंग कर चुके थे। उन्होंने (RR vs MI Kumar Kartikeya) कहा,

मैं सैमसन को पैरों पर गेंद डालना चाहता था लेकिन वह हट कर खेलने का प्रयास कर रहे थे तो मुझे उनसे दूर गेंद डालनी पड़ी (सैमसन के विकेट पर)। विकेट नॉर्मल है लेकिन यहां स्पिन गेंदबाज़ों के लिए यहां थोड़ी मदद है।

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer