IPL 2022, RR vs MI, Match Report : आखिरकार गिरते-पड़ते मुंबई इंडियंस ने हासिल कर ही ली सीजन की पहली जीत 1

RR vs MI: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जहाँ MI ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया । यह शनिवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला था। इस मैच में कप्तान ने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए और MI को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में MI की टीम ने 19. 2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव ने जमाया अर्धशतक

rr vs mi

इस मैच (RR vs MI) में मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने दमदार अर्धशतक जड़ा। सूर्या के बल्ले से यह अर्धशतक उस समय निकला जब मुंबई एक-एक रन के लिए तरस रही थी। बीच में यह खिलाड़ी चोटिल भी हुआ था लेकिन बावजोड़ इसके अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उनका विकेट लिया।

अंत में डैनियल सैम्स ने दमदार छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई जबकि टिम डेविड 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

छोटी पारी खेलकर आउट हुए तिलक

rr vs mi

Advertisment
Advertisment

RR के खिलाफ मुंबई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कुछ कमाल नहीं कर सके और वो एक छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। तिलक ने इस मैच में 30 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट लिया। इसके बाद कीरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

एक बार फिर फ्लॉप हुए सलामी बल्लेबाज

rr vs mi

लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। रोहित इस मैच में 5 गेंदों में मात्र 2 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। रोहित के आउट होने के बाद ईशान किशन भी ज्यादा आतिश बाजी नहीं कर सके और वो 18 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें चलता किया।

बटलर ने जड़ा दमदार अर्धशतक

rr vs mi

इस मैच (RR vs MI) में जोस बटलर ने दमदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 52 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। ऋतिक शौक़ीन ने उनका विकेट लिया। उनकी इस पारी पर लोगों ने क्या कहा, आइये देखते हैं।

निचले क्रम के बल्लेबाजों का ऐसा रहा हाल

rr vs mi

RR की तरफ से रियान पराग रन बनाने में नाकाम साबित हुए। वो इस मैच में मात्र 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में हिटमायर 6 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बोल्ट 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

फेल हुए डेरिल मिचेल

rr vs mi

MI के खिलाफ डेरिल मिचेल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वो 20 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स ने उन्हें चलता किया।

नहीं चला कप्तान संजू का बल्ला

rr vs mi

इस मैच में RR के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला भी खामोश रहा। संजू इस मैच में 7 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। कुमार कार्तिकेय ने उन्हें चलता किया।

सस्ते में निपटे पडीक्कल

rr vs mi

MI के खिलाफ सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कुछ खास कमाल नहीं कर सके और वो 15 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।