RR vs MI: आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। यह शनिवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला खेल जा चुका है। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया था।
मुंबई को है पहली जीत का इंतजार

दरअसल, इस सीजन में मुंबई इंडियंस को लगातार 8 मैचों में करारी मात मिली है। मुंबई अब तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। इस टीम के कुछ बल्लेबाज और गेंदबाज को छोड़ दें तो सब के सब फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इस टीम की सलामी जोड़ी फ्लॉप है, निचले क्रम के बल्लेबाज कायरन पोलार्ड अब तक अपने बल्ले से फ्लॉप रहे हैं।
वहीं, गेंदबाजी में बुमराह विकेट के लिए तरस रहे हैं जबकि जयदेव उनादकट टीम के लिए बेहद महंगे साबित हो रहे हैं । अब तक खेले गए मैचों में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन के आलावा किसी ने भी ढंग से नहीं खेला है।
RR vs MI: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

ऐसे में, राजस्थान के खिलाफ मुंबई अपनी लगातार मिल रही हार को जीत में तब्दील करने के मकसद से उतरेगी। आइये जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस किन 11 (RR vs MI Playing XI) खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है?
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- तिलक वर्मा
- सूर्यकुमार यादव
- कीरोन पोलार्ड
- टिम डेविड
- डेनियल सैम्स
- मुरुगन अश्विन
- जसप्रीत बुमराह
- टाइमल मिल्स
- बासिल थम्पी (RR vs MI Playing XI)
मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स , बासिल थम्पी, आर्यन जुयाल, देवाल्ड ब्रेविस, संजय यादव, रिले मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान