Posted inIPL 2022, क्रिकेट, क्रिकेट न्यूज़, न्यूज़

IPL 2022: इन तीन दिग्गज टीमों के पास नहीं हैं कप्तान, जानें किन-किन नामों पर हो रही है चर्चा

IPL 2022: These three legendary teams do not have captains
IPL 2022: These three legendary teams do not have captains

IPL 2022: हाल ही में IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के संपन्न होने के बाद विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अब IPL 2022 में खलेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इस बार IPL में दो नई टीमें भी मैदान पर नजर आएंगी। इन दो नई टीमों (गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स) की कप्तानी क्रमश: हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के हाथों में है। वहीं, इस IPL में तीन टीमें ऐसी हैं, जिनके पास कप्तान नहीं है। इनमें रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) शामिल है। इन तीनों टीमों का प्रदर्शन IPL में हमेशा से अच्छा रहा है लेकिन इस बार ये टीमें अपने लिए उचित कप्तान की तलाश कर रही हैं। हालांकि, इन तीन टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं वे कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, जो कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

विराट कोहली के कप्तानी से इस्तीफे के बाद RCB के पास फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे प्रबल दावेदार हैं, जो IPL 2022 में टीम की कमान संभाल सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
RCB
RCB

Faf du Plessis: हाल ही में IPL के मेगा ऑक्शन RCB ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को 7 करोड़ रुपये में खरीदा है। वे इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेल रहे थे। वे CSK के सलामी बल्लेबाज में से एक हैं और उन्होंने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बौछार करते हुए CSK  IPL 2021 का खिताब दिलाया था। वहीं, फाफ ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा है। ऐसे में वह RCB के कप्तान बन सकते हैं।

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रिलाई सरजमीं के स्टार बल्लेबाल मैक्सवेल IPL  2021 से RCB का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी कारण RCB ने उन्हें IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में रिटेन किया है। मैक्सवेल के पास IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव के साथ-साथ बिग बैश लीग का भी अनुभव है। ऐसे में, उन्हें भी कप्तान बनाया जा सकता है।

Dinesh Karthik: पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके दिनेश कार्तिक भी RCB में आने के बाद कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने पिछले साल बतौर कप्तान KKR की बागडोर संभाली थी। उनके पास  घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

बता दें कि 2021 का आईपीएल KKR ने इयोन मोर्गन के नेतृत्व में खेला था। वहीं, अब मोर्गन के कप्तानी से हटने के बाद टीम में श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजर है, जो IPL 2022 में KKR के कप्तान बन सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
KKR
KKR
Shreyas Iyer: इस बार के मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने इन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। अय्यर के पास कपतानी करने का अनुभव है क्योंकि वह साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। अय्यर ने 2020 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय युवा खिलाड़ी थे। वहीं, KKR ने जिस प्रकार अय्यर को इतनी बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया है, इससे लगता है कि वह KKR के लिए कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

Pat Cummins: वहीं, KKR के पास आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के तौर पर भी दूसरा विकल्प भी मौजूद है। कमिंस ने अपनी कप्तानी में एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड को हार का स्वाद चखाया था। हालांकि, इनके पास टी 20 फॉर्मेट और IPL में कप्तानी करने का अनुभव नहीं हैं।

Ajinkya Rahane: राजस्थान टीम में अपनी कप्तानी का उदहारण दे चुके अजिंक्य रहाणे KKR के कप्तान बनने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। हालांकि, टीम उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हालिया फार्म से चिंतित हो सकती है। ऐसे में, श्रेयस के कप्तान बनने की संभवाना सबसे अधिक है।

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब के पास उनके दो सलामी बल्लेबाज ही कप्तान बनने की योग्यता रखते हैं। पिछले साल केएल राहुल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी किंतु इस साल वह नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमान संभालेंगे।

PBKS
PBKS : Shikhar Dhawan & Mayank Agarwal
Shikhar Dhawan: दिल्ली कैपिटल्स में अपनी शानदार बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन पंजाब के कप्तान बन सकते हैं। पंजाब (PBKS)ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी की भूमिका के बारे में धवन खुद क्या सोचते हैं?
Mayank Agarwal: इस बार के मेगा ऑक्शन में पंजाब ने अपने ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को रिटेन करने का फैसला किया था। वहीं, इस फैसले के बाद अधिकांश विशेषज्ञों को मानना है कि वह आइपीएल में पंजाब की कप्तानी कर सकते हैं। अग्रवाल एक युवा और शानदार बल्लेबाज हैं और हो सकता है इस बार के IPL में वह टीम का नेतृत्व करेंगे।

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer

error: Content is protected !!