अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 1

IPL 2022 के ऑक्शन में कई प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। ऐसे ही कुछ प्लेयर्स हैं, जो IPL 2022 के ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद भी IPL 2022  का हिस्सा बन सकते हैं। आज हम ऐसे ही पांच प्लेयर्स की बात इस आर्टिकल में करने वाले हैं।

ऑक्शन में नहीं बिकने पर भी हो सकते है IPL 2022 में शामिल

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कई प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसे बहाये थे, लेकिन कुछ ऐसे भी प्लेयर्स थे जिनपर फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इन प्लेयर्स में पांच ऐसे प्लेयर्स भी शामिल है, जो ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद भी IPL 2022 में वापसी करते हुए दिख सकते हैं। इन प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम सुनकर फैंस बेहद खुश होने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

सुरेश रैना

अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 2

सुरेश रैना सीएसके के सबसे भरोसेमंद प्लेयर्स में से हैं क्योंकि ये सीएसके के साथ IPL की शुरूआत से ही हैं, लेकिन IPL 2022 में सुरेश रैना को पहले टीम ने रिटेन नहीं किया और बाद में फिर फ्रेंचाइजी ने इन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी। सुरेश रैना को बाहर करने के बाद फैंस बेहद दुखी हुए थे, लेकिन अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज आ रही है और वह ये है कि ,सुरेश रैना फिर से एक बार IPL 2022 में वापसी करने वाले हैं। ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद भी वो IPL 2022 में वापसी करने वाले हैं। दरअसल 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ इस बार सुरेश रैना ने ऑक्शन में भाग लिया था। लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि रैना सीएसके की टीम में मेंटर के तौर पर जुड़ सकते हैं, या फिर IPL 2022 की कमेंट्री करते हुए दिख सकते हैं।

एडम जम्पा

अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 3

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज एडम जम्पा को इस बार IPL 2022 के ऑक्शन में किसी भी टीम की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा है। जम्पा ने IPL 2021 में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए खुद को सबसे पहले टूर्नामेंट से बाहर किया था। इसके बाद IPL 2022  में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके बाद इन्होने सवाल भी उठाये थे। इस साल ऑक्शन में जम्पा ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था। अब ये उम्मीद की जा रही है कि शायद कोई विदेशी स्पिनर इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाये, तो इस प्लेयर की IPL 2022 में वापसी हो सकती है।

Advertisment
Advertisment

मोइसेस हेनरिक्स

अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 4

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर भी IPL 2022 के ऑक्शन में अनसोलड रह गये थे। IPL 2022 में इस प्लेयर पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी न किसी टीम में ये बतौर रिप्लेसमेंट शामिल हो सकता है। क्रिकेट में तेज गेंदबाज वाले ऑलराउंडर की मांग हमेशा से ही अधिक रही है, जिस वजह से हेनरिक्स की IPL 2022 में वापसी होते हुए दिख सकती है।

इयोन मोर्गन

अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 5

केकेआर को IPL 2021 में फाइनल तक ले जाने में इयोन मोर्गन का बहुत बड़ा योगदान था। इसके बाद भी IPL 2022 के ऑक्शन से पहले इन्हे केकेआर ने रिटेन नहीं किया और नाहिं ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन्हे खरीदने में कोई दिलचस्पी दिखायी थी। अब अगर IPL 2022 के दौरान कोई भी विदेशी प्लेयर इंजर्ड होता है, तो इयोग मोर्गन को उनके बदले में रिप्लेस किया जा सकता है।

धवल कुलकर्णी

अनसोल्ड होने के बाद भी इन पांच प्लेयर्स की हो सकती है IPL 2022 में वापसी! एमएस धोनी के साथी का भी नाम शामिल 6

IPL 2022 में अनसोल्ड रहने वाले प्लेयर्स में धवल कुलकर्णी का भी नाम शामिल है। इस बार धवल ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी थी लेकिन फिर भी किसी भी टीम की फ्रेंचाइजी ने इन्हे खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। वैसे तो तेज गेंदबाजो के तौर पर हमारे पास हमेशा से ही विकल्प काफी कम रहे हैं, ऐसे में IPL 2022  के दौरान अगर कोई गेंदबाज इंजर्ड होता है, तो उसके बदले में धवल कुलकर्णी को मौका मिल सकता है।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है, जिसमें इस बार कई अनकैप्ड और युवा प्लेयर्स को खरीदने में फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई थी। मार्च के आखिर तक IPL 2022  का आगमन हो सकता है, तब तक के लिए फैंस को कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।