ipl-2023-mumbai-indians-star-fast-bowler-jofra-archer-80-percent-fit-ahead-of-ipl-2023-jofra-archer-sa-vs-eng

आईपीएल 2023 (IPL 2023) बस अब कुछ ही महीनों की दूरी पर है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कॉम्पटीटिव  लीग है। दुनिया जहान में आईपीएल के दौरान कोई भी देश क्रिकेट नहीं खेल रहा होता है। कोई भी खिलाड़ी अगर चोटिल हो तो, आईपीएल से पहले फिट होने के पूरे प्रयास करता है। इसी का ताज़ा उदाहरण हैं इंग्लैंड के या कहें दुनिया के सबसे तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)।

जोफ्रा आर्चर  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं।  इसी बीच उन्होंने अपनी फिटनेस और आगे के प्लान्स के बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्या कहा है। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने।

Advertisment
Advertisment

मुंबई के लिए खुशखबरी, फिट हुए Jofra Archer

Jofra Archer 'back in a big way' on opening day of new SA20 league | News9live

जोफ्रा आर्चर कितने हुनरमंद और प्रभावशाली हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि ये जानते हुए भी कि वो फिट नहीं है बावजूद इसके मुंबई इंडियन्स  नेउन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ की रकम देकर खरीदा था। 2022 का पूरा सीजन जोफ्रा आर्चर ने मिस किया था अब वे IPL 2023 में बुमराह के साथ मिलके मुंबई के तेज गेंदबाजी अटैक को और पैना बनाएंगे।

फिलहाल जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ हैं। साल 2021 के बाद जोफ्रा पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलते दिखाईं देंगे।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से जोफ्रा आर्चर ने कहा है, “उम्मीद है कि यह 2019 की पुनरावृत्ति हो सकती है. हमें फिर से 50 ओवरों का वर्ल्ड कप और एक ही वर्ष में एक एशेज मिला है. पीछे देखने का कोई कारण नहीं है. मैंने अपना समय पूरा कर लिया है और अब मैं यहां हूं.”

Advertisment
Advertisment

IPL 2023 के लिए फिट भी हैं Jofra Archer

Jofra Archer says his ₹7.20 CR Dream11 IPL price tag puts more pressure on him than Tests | Cricket News

जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) साल 2023 के पहले महीने में ही दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में मैदान पर वापसी की।  जहां शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. 27 साल के जोफ्रा लगातार अपने करियर में चोट से जूझते रहे हैं।लेकिन अब वो वापस आ चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जानी एशेज़ को लेके भी उत्साहित हैं।

जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘मुझे अगले दो, तीन या चार महीने अपने शरीर को ठीक करने में खर्च करने की जरूरत है, जिससे मैं खुद को थोड़ा और मजबूत बना सकूं. मुझे पहले अपने शरीर को ठीक करने दें, जिसके बाद मैं लाल गेंद को फिर से अपने हाथ में पकड़ने की उम्मीद कर सकता हूं.’

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.