आईपीएल 2023 के ऑक्शन से जुड़ी ये बातें निकली सिर्फ अफवाह, एक भी बात नहीं हुई सच साबित 1

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खत्म होने के बाद तुरंत बाद ही आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मिनी ऑक्शन शुरू हो गया था। इस ऑक्शन के शुरू होने से पहले तक कई सारी अफवाहें फैल रही थी जिसमें से एक भी सच नहीं हो पाया। उन्हीं में से तीन ऐसी अफवाहें थी जिस पर सभी को सच होने की उम्मीदें थी लेकिन उन उम्मीदों पर मिनी ऑक्शन ने पानी फेर दिया।

इन तीन अफवाहों पर फिरा पानी

जडेजा का रिलीज होना

आईपीएल 2023 के ऑक्शन से जुड़ी ये बातें निकली सिर्फ अफवाह, एक भी बात नहीं हुई सच साबित 2

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2022 में सीएसके की कप्तानी सौंपी गयी थी लेकिन वो कप्तान के तौर पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। लगातार मुकाबे हारने के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ी जिसके बाद धोनी को वापस से सीएसके का कप्तान बनना पड़ा। इन सब के बाद जडेजा और सीएसके के बीच विवाद भी देखा गया था।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएसके की सारी तस्वीरे डीलिट कर दी थी। जिसके बाद से ही उम्मीदें लगाया जा रहा था कि सीएसके उन्हें 2023 (IPL 2023) में रिलीज कर सकती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सीएसके ने रविंद्र जडेजा को रिटेन कर लिया है।

शुभमन गिल का रिलीज होना

Shubhman Gill
Shubhman Gill

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने आईपीएल 2022 के 16 मैचों में 34.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 483 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकला।

हालांकि उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरे सामने आयी थी कि गुजरात टाइटंस उन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले रिलीज करने वाली है लेकिन ये अब एक अफवाह बन चुका है। गुजरात ने शुभमन को रिटेन कर लिया है।

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर का रिलीज होना

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

पिछले दो साल से ही अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस अपने साथ जोड़ रही है लेकिन उन्हें अबतक एक भी मुकाबलों में मौका नहीं दिया गया हैं। बता दें कि लगातार दो साल से ही मौका न दिये जाने की वजह से ये अफवाह उड़ रही थी कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज करने वाली है।

हालांकि ऐसा हुआ ही नहीं और मिनी ऑक्शन में अर्जुन के फिर से एक बार मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है। मौजूदा समय में अर्जुन घरेलू टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में अबतक 4 मैचों में 5.68 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट चटका चुके हैं।