IPL AUCTION 2022- दिल्ली कैपिटल्स ने भी पूरा किया अपना स्क्वॉड, एक नजर में देखें कितनी मजबूत है टीम 1

विश्व क्रिकेट में सबसे चहेते टी20 क्रिकेट लीग में स्थापित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन पूरा हुआ। पिछले 2 दिनों से बैंगलुरू में मेगा ऑक्शन की प्रक्रिया हुई, जहां देश-विदेश के कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी पूरा किया अपना दल

इस मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर तो फ्रेंचाइजी खूब मेहरबान दिखे, तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें पूरी तरह से नडरअंदाज कर दिया गया। इस तरह से सभी टीमें अब तैयार हो गई हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL AUCTION 2022- दिल्ली कैपिटल्स ने भी पूरा किया अपना स्क्वॉड, एक नजर में देखें कितनी मजबूत है टीम 2

ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपनी स्क्वॉड को तैयार कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने बहुत ही जबरदस्त रणनीति के तहत अपनी टीम तैयार की। जिसमें सीनियर खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों का जोरदार संयोजन तैयार किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वॉड पर एक नजर…

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले से ही अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिच नॉर्खिया को शामिल किया। तो इसके अलावा उन्होंने ऑक्शन में अपने पाले में कई स्टार खिलाड़ियों को चुनकर टीम पूरी की है।

IPL AUCTION 2022- दिल्ली कैपिटल्स ने भी पूरा किया अपना स्क्वॉड, एक नजर में देखें कितनी मजबूत है टीम 3

Advertisment
Advertisment

तो आईए इस आर्टिकल में आपक बताते हैं दिल्ली कैपिटल्स के 4 रिटेन और 19 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन खिलाड़ी

ऋषभ पंत (15 करोड़ रुपये)
अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये)
पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये)
एनरिच नोर्ट्जे (6.50 करोड़ रुपये)

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

डेविड वार्नर (6.25 करोड़ रुपये)
मिचेल मार्श (6.50 करोड़ रुपये)
शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़ रुपये) 
मुस्तफीजुर रहमान (2 करोड़ रुपये) 
कुलदीप यादव (2 करोड़ रुपये) 
अश्विन हेब्बर (20 लाख रुपये)
सरफराज खान (20 लाख रुपये) 
कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़ रुपये) 
केएस भरत (2 करोड़ रुपये)
मनदीप सिंह (1.10 करोड़ रुपये)
खलील अहमद (5.25 करोड़ रुपये)
चेतन सकारिया (4.20 करोड़ रुपये)
ललित यादव (65 लाख रुपये)
रिपल पटेल (20 लाख रुपये)
यश ढुल्ल (50 लाख रुपये)
रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़ रुपये)
प्रवीण दुबे (50 लाख रुपये)
लुंगी एनगिडी (50 लाख रुपये)
टिम सैफर्ट (50 लाख रुपये)
विक्की ओसवाल (20 लाख)

संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, चेतन साकरिया