IPL में पहली बार 5 विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए आएंगे नजर, BCCI ने नियम पर लगाई मुहर 1

IPL : दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL) के अगले सीजन का इंतजार खत्म होने को है। मार्च के महीने 2023 का आईपीएल सीजन होगा।दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की तर्ज पर ही बीसीसीआई ने डब्ल्यूआईपीएल (WIPL)  की घोषणा की है। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही भारत में महिला क्रिकेट के लिए भी आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।BCCI ने कुछ दिन पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट को ये सौगात दी है।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया में भी डब्ल्यूबीबीएल होता है, जिसमें भारतीय महिला खिलाड़ी भी खेलते हैं। डब्ल्यूआईपीएल  की घोषणा के बाद अब किस तरह होगा टीम का फॉर्मैशन, कितने देश और कितने विदेश के खिलाड़ी खेलेंगे इसके लिए भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

Advertisment
Advertisment

IPL बिल्कुल अलग होगा WIPL

आईपीएल (IPL) में 2023 सीजन में जहँ 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं डब्ल्यूआईपीएल (WIPL) के पहले सीजन में सिर्फ 5 टीमें हैं। उसी के साथ जहां आईपीएल में 4 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं, डब्ल्यूआईपीएल में इससे ज्यादा 5 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।

वहीं डब्ल्यूआईपीएल (WIPL) के पहले सीजन में 1 खिलाड़ी एसोशीएट देश से होगा। जबकि आईपीएल में ऐसा नहीं है। खबरों के मुताबिक आईपीएल की तरह डब्ल्यूआईपीएल में भी पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेगा।

कब शुरू होगा डब्ल्यूआईपीएल (WIPL)

Women IPL 2023 Franchises: MI, CSK, KKR, SRH, PBKS, GT, DC, RR pick WIPL Team Tender, bid submission on January 23: Follow LIVE

आईपीएल2023  (IPL 2023) की शुरुआत अप्रैल में होनी है। इससे पहले बीसीसीआई मार्च के महीने में पहला महिला आईपीएल कराने की योजना बना रही है। ESPN Cricinfo की खबर के अनुसार संभावना है कि लीग मुंबई में दक्षिण मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेली जाएगी। वानखेड़े को आईपीएल के लिए तैयार रखे जाने की संभावना है, जो 31 मार्च या 1 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment

लीग के लिए पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के लिए 10 करोड़ रुपये और फिर टीमों के लिए विजेता पक्ष के लिए 6 करोड़ रुपये और उपविजेता के लिए 3 करोड़ रुपये होगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई ने कहा, ‘खिलाड़ियों की इनामी राशि का 100 फीसदी खिलाड़ियों में ही बांटा जाना है।’

 

 

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.