क्वारेंटाइन

दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल के अब तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं. प्रत्येक सीजन में सभी फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर खिताबी जीत दर्ज करने का प्रयास करती हैं. आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस फ्रेंचाइजी ने 4 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं.

तो वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स. इन दोनों ही फ्रेंचाइजियों का प्रदर्शन लगातार उम्दा बना हुआ है. मगर क्या आप जानते हैं कि मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत दिलाने वाले कुछ खिलाड़ियों ने चेन्नई सुपर किंग्स को भी खिताब जितवाया है.

Advertisment
Advertisment

असल में नीलामी के दौरान अक्सर खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी में बदलाव हो जाता है. इसलिए कभी कोई मुंबई में तो कभी वहीं खिलाड़ी चेन्नई में पहुंच जाता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिसने मुंबई और चेन्नई दोनों ही फ्रेंचाइजी की खिताबी जीत में हिस्सा लिया.

 आईपीएल के 5 खिलाड़ी एमआई व सीएसके की खिताबी जीत में रहे साथ

1- अम्बाती रायडू

tim southee

टीम इंडिया के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायडू का आता है. अम्बाती रायडू इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक दो फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आए हैं. इस दो फ्रेंचाइजी में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम शामिल हैं.

अंबाती रायडू का नाम उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने मुंबई और चेन्नई की टीम के लिए आईपीएल जीता है. रायडू ने यह कारनामा मुंबई इंडियंस टीम के लिए साल 2015, 2015 और 2017 में किया जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह 2018 में ट्रॉफी जीतने में सफल हुए.

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2013 में अंबाती रायडू ने मुंबई के लिए 265 रन बनाए थे, जबकि साल 2015 के आईपीएल सीजन में उनके बल्ले से 281 रन निकले. वहीं 2017 के आईपीएल में अंबाती रायडू को 5 मैचों में ही खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने 91 रन बनाए. बात अगर 2018 आईपीएल की करें, तो इस टूर्नामेंट में रायडू ने चेन्नई को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान निभाया था, तब उन्होंने 16 मैचों में एक शतक के साथ 602 रन बनाए थे.