मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में डबल धमाका करके हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। 17 साल के भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी गृहनगर की टीम मुंबई के लिए बुधवार को कमाल का प्रदर्शन किया है।
आईपीएल नीलामी में ये 5 टीमें यशस्वी जायसवाल पर रख सकती हैं नजरें
यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेल हर किसी को अपने बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।
मुंबई के इस युवा बल्लेबाज के लिए ये पारी बिल्कुल सही समय पर आयी है जब आईपीएल की नीलामी को कुछ ही समय बचा है। 19 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी में यशस्वी जायसवाल पर कई टीमों की नजरें हैं। आपको वो पांच टीमें बताते हैं जो यशस्वी को अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस में एक से एक युवा और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हमेशा से ही ऐसे ही खिलाड़ियों पर भरोसा किया है। मुंबई इंडियंस एक बार फिर से ऑक्शन में ऐसे ही किसी खिलाड़ी की ताक में नजर आ सकती है।
मुंबई इंडियंस वैसे भी अपनी टीम के साथ किसी एक बेहतर ओपनर बल्लेबाज को जोड़ना चाहेगी। ऐसे में मुंबई के ही 17 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से बेहतर उन्हें कौन मिल सकता है ऐसे में वो जायसवाल पर खास नजरें रखेंगे।