रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो! 1

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वनडे-टी-20 के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें आती रहती हैं। टीम के खिलाड़ियों के साथ ही टीम मैनेजमेंट लगातार इससे इंकार करती रही है लेकिन यह दिख ही जाता है। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद रोहित ने विराट- अनुष्का को ट्रोल किए गए पोस्ट को लाइक किया था।

फिर मिली विवाद को हवा

रोहित शर्मा

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा और विराट कोहली विवाद को एक बार फिर हवा मिल गई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट को माने तो रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है।

अभी इंस्टा पर रोहित बॉलीवुड अभीनेत्री को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ 95 लोगों को फॉलो करते हैं और इसमें घरेलू खिलाड़ियों से लेकर विदेशी फुटबॉलर है लेकिन विराट और अनुष्का नहीं हैं।

विराट फॉलो करते हैं

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो! 2

एक तरफ जहां रोहित शर्मा विराट और अनुष्का को फॉलो नहीं करते वहीं विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ ही उनकी पत्नी रितिका सजदेह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अब ऐसे क्यों है यह भी किसी को नहीं पता।

Advertisment
Advertisment

विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद भी रिपोर्टस आई थी कि रोहित और विराट में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। इसके साथ ही टीम के दो गुटों में बंटने की भी बात सामने आई थी।

रोहित शर्मा पहले वापस लौटे

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो! 3

विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद खबर आई थी कि टीम 14 जुलाई के बाद वापस लौटेगी। हांलिका, रोहित शर्मा अपनी पत्नी  और बेटी के साथ उससे पहले ही अकेले वापस लौट आए। इससे भी टीम में फूट की खबर को हवा मिली थी।

इसके बाद टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण से एक इंटरव्यू में इससे जूड़ा सवाल भी पूछा गया था। उन्होंने इसमें माना कि कई फैसले को लेकर खिलाड़ियों के अगल- अगल मत होते है लेकिन अंत में सभी की सहमति से ही कोई फैसला लिया जाता है।