इस खिलाड़ी ने क्रिकेट इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, धोनी से भी आगे निकला 1

इस समय भारत का घरेलू टूर्नामेंट अपने चरम पर है, भारतीय खिलाड़ी प्रतिदिन कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहे है तो इसी के साथ कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे है. अब एक और ऐसा ही रिकॉर्ड बन गया है, आज हम आपकों उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जों झारखंड जैसे छोटे शहर से है, लेकिन उसने वों रिकॉर्ड बना डाला जों आज तक भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कभी नहीं बना सके.

जी हाँ हम बात कर रहे है, भारतीय u-19 टीम के कप्तान इशान किशन की, इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ खेली जा रही झारखंड और दिल्ली के बीच रणजी ट्राफी में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, इस भारतीय खिलाड़ी ने इस पारी के दौरान 2 ऐसे रिकॉर्ड बनाये जों इससे पहले झारखंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका है.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: मिल गया दूसरा महेंद्र सिंह धोनी!

केरल के थुंबा में खेले जा रहे मुकाबले में झारखंड की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ 336 गेंदों पर 273 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले, पहला झारखंड की तरफ से सबसे लंबी पारी खेलने का है तो दूसरा रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का, इशान से पहले अब तक रणजी ट्राफी में किसी ने इतने छक्के एक पारी में नहीं लगाये थे.

ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान 21 चौके लगाये, जबकि इस बीच वों 14 लम्बे छक्के लगाने में सफल रहे, ईशान से पहले यह रिकॉर्ड हिमांचल प्रदेश के बल्लेबाज शक्ति सिंह के नाम दर्ज था.

यह भी पढ़े: धोनी ने सिर्फ पहली पारी में पहना माँ का नाम लिखा हुआ जर्सी, अब माँ देवकी का आया बड़ा बयान

Advertisment
Advertisment

हिमांचल प्रदेश के बल्लेबाज शक्ति सिंह के आज से 26 साल पहले 1990 में धर्मशाला में हरियाणा के खिलाफ अपनी 128 रन की पारी के दौरान 14 छक्के लगाए थे, अब ईशान ने दिल्ली के खिलाफ 14 छक्के लगाकर शक्ति सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

nishant

मै हमेशा से अपने करियर कों एक स्पोर्ट्स लेखक के रूप में लोगों के सामने पेश करना...