गिल-ईशान : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आज बेहद रोमांचक क्वालीफायर 2 मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत सधी हुई है। इसी बीच ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैच शुरू होने से पहले एक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शुभमन गिल – ईशान किशन ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत सधी हुई है। इसी बीच ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैच शुरू होने से पहले एक लड़ाई का वीडियो सामने आया है।
दरअसल गिल-ईशान वीडियो में एक दूसरे से हंसी मज़ाक करते हुए दिख रहे थे। इस दौरान दोनों के साथ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा भी थे। दोनों बात कर रहे थे तभी ईशान किशन ने गिल का हाथ पकड़ उनके हाथों पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तिलक ने शुभमन गिल को कुछ कहा जिसके बाद शुभमन गिल हँसने लगे। उसके बाद गिल ने भी ईशान को एक गाल पर प्यार भरा थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
https://twitter.com/cricbaaz2/status/1662093824666247169
पॉवरप्ले में नहीं गंवाया कोई विकेट
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गँवाए 50 रन बना लिए हैं। हर बार की तरह इस बार गुजरात को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पॉवरप्ले खत्म होने के बाद शुभमन गिल 31 और ऋद्धिमान साहा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।