युवराज सिंह की हालत देख काफी दुखी है टीम इंडिया का ये दिग्गज क्रिकेटर 1
फोटो क्रेडिट-गूगल

आईपीएल 2018 का पहला प्लेऑफ मैच आज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेटर स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद,चेन्नई सुपरकिंग्स,कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम हैं।

तमाम उम्मीदों के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही। वहीं मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने पारी फेर दिया।

Advertisment
Advertisment

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए यह आईपीएल एक और निराशा के साथ समाप्त होगा। विराट कोहली का बल्ला जहां आईपीएल में स्पिनर के सामने खामोश रहा है,तो वहीं युवराज सिंह पूरे सीजन फ्लॉप साबित हुए। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अब सवाल भी उठने लगे हैं। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल ने दोनों खिलाड़ियों का बचाव किया और युवराज सिंह को लेकर दुख जताया।

स्पिनर के सामने विराट ने टेके घुटने

युवराज सिंह की हालत देख काफी दुखी है टीम इंडिया का ये दिग्गज क्रिकेटर 2
फोटो क्रेडिट-गूगल

आईपीएल 2018 में विराट कोहली का प्रदर्शन अपेक्षाकृत सही रहा है। लेकिन स्पिन गेंदबाजों के आगे विराट कोहली फेल नजर आए। इस सीजन कोहली ने 48.18 की औसत से 530 रन बनाए हैं। इस आईपीएल में विराट कोहली ने 14 पारियां खेली लेकिन इस दौरान वो 8 बार स्पिनर का शिकार हुए। तेज गेंदबाजों के आगे विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 159.6 रहा है। वहीं स्पिनर्स के आगे यह 114.4 की हो गई। अभी तक विराट कोहली 200 वनडे मैच खेले हैं और 165 पर वो आउट हुए,जिसमें 46 बार स्पिनर्स का शिकार हुए।

संदीप पाटिल ने किया बचाव

Advertisment
Advertisment
युवराज सिंह की हालत देख काफी दुखी है टीम इंडिया का ये दिग्गज क्रिकेटर 3
फोटो क्रेडिट-गूगल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल ने विराट कोहली का बचाव किया और एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये कोहली की कमजोरी नहीं हो सकती है और न ही मैं इसे कमजोरी कहूंगा। क्योंकि हर खिलाड़ी कभी न कभी इस दौर से गुजरता है। यह विराट की कमजोरी नहीं है क्योंकि वो एक्रोस खेलते हुए आउट हुए हैं। सचिन तेंदुलकर भी मोंटी परेसर जैसे गेंदबाजों के आगे शिकार बन रहे थे। श्रीलंका के बॉलर्स ने राहुल द्रविड़ को खूब परेशान किया। ये कमजोरी नहीं बल्कि एक दौर है। हर खिलाड़ी का अच्छा और खराब फॉर्म हर खिलाड़ी का चलता है। चिंता बेंगलुरू के टीम के लिए है भारतीय टीम के लिए नहीं।

 

युवराज सिंह की हालत से दुखी है संदीप

युवराज सिंह की हालत देख काफी दुखी है टीम इंडिया का ये दिग्गज क्रिकेटर 4
फोटो क्रेडिट-गूगल

इस आईपीएल सीजन में युवराज सिंह अपने फॉर्म में जूझते रहे हैं। अब लोग युवराज सिंह के लिए यह आईपीएल को आखिरी माना जा रहा है। इस आईपीएल में युवराज सिंह ने 10.8 की औसत से 8 मैचो में 65 रन बनाए हैं।

”बड़ा दुख होता है कि युवराज के ऐसी स्थिति और फॉर्म में देखते हुए, क्योंकि हमने वो युवराज सिंह को देखा है,जिसने भारत को विश्वकप जिताया है। विश्न के जाने-माने हिटर में से एक थे। टीम मैनेजमेंट ने युवराज के ऊपर विश्वास दिखाया। लेकिन युवराज फायदा नहीं उठा पाए। अभी अंतिम विदाई है या अंतिम साल है इसका फैसला खुद वो लेंगे लेकिन मुझे बड़ा दुख होता है युवराज सिंह को इस तरह से देखना।’