jason-behrendorff-wasim-jaffer
IPL 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लियाहै।

IPL 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया है। नये सीजन के लिए आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस का रुख कर लिया। बेहरेनडॉर्फ के मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद अब टीम की पेस अटैक पहले से ज्यादा मजबूत लग रही है।

बता दें कि टीम में पहले से ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के आक्रमक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मौजूद है। जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने उनका समर्थन करने के साथ जोफ्रा आर्चर की उपलब्धता पर भी अपनी चिंता जताई है।

Advertisment
Advertisment

वसीम जाफर ने बेहरेनडॉर्फ का किया समर्थन

आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) को रिलीज कर दिया जिसके बाद वो मुंबई इंडियंस से जुड़े। मुंबई से जुड़ने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने उनका समर्थन करते हुए और जोफ्रा आर्चर की नये सीजन में उपलब्धता पर चिंता जताते हुए ईएसपीएनक्रिकइंफों से बातचीत करते हुए कहा-

“मुझे उम्मीद है कि जोफ्रा आर्चर फिट और दौड़ रहे हैं। अगर वह नहीं मिलता है तो उन्हें बड़ी परेशानी होती है। जसप्रीत बुमराह, आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) एक अच्छी तेज गेंदबाजी जोड़ी बना सकते हैं। आकाश मधवाल, मैं उन्हें उत्तराखंड से जानता हूं, वह एक बहुत अच्छी संभावना है। वह देख सकता है। लेकिन वे स्पिन विभाग में बहुत कमजोर हैं। ऋतिक शौकीन ने कुछ मैच जरूर खेले लेकिन वह एक ऑफ स्पिनर की तरह हैं और अगर वे वानखेड़े में खेलते हैं तो वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे। कुमार कार्तिकेय के पास खेल का अच्छा समय था और उन्होंने ठीक किया।”

स्पिनरों के चुनाव पर भी दी राय

Wasim Jaffer
Wasim Jaffer

इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी मिनी-ऑक्शन में फ्रंटलाइन स्पिनर के लिए कड़ी मशक्कत करने वाली है। इस पर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा-

“मुंबई इंडियंस को वास्तव में बड़ा जाना होगा, स्पिनरों को सही तरीके से चुनना होगा, वे बहुत अधिक विदेशी स्पिनरों को वहन नहीं कर सकते। क्योंकि यह उनके लिए कोई जगह नहीं छोड़ता है। क्योंकि टिम डेविड खेलने वाले हैं, ट्रिस्टन स्टब्स, आर्चर, बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff), अगर वे खेलते हैं, तो मुझे नहीं पता कि स्थानीय स्पिनर कौन है। उनके लिए भारतीय स्पिनर उपलब्ध रहेंगे। तो यह एक मुश्किल होने वाला है। लेकिन रिलीज किए गए सभी खिलाड़ी सामान्य संदिग्ध हैं। मेरा मतलब है कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।”