KKR : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अब बस 2 मुकाबले बचे हैं। कल यानी 26 मई को आईपीएल 2023 का क्वालीफायर 2 खेला जाएगा। जिसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। क्वालीफायर 2 की विजेता टीम 28 मई को फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिताबी भिड़ंत के लिए उतरेगी। इसी बीच आईपीएल की एक टीम के स्टार खिलाड़ी ने दूसरे देश से क्रिकेट खेलने का फैसला कर लिया। जिससे सनसनी मच चुकी है। आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी और अब किस देश से खेलने की प्लैनिंग कर रहा है।
KKR के जेसन रॉय कहेंगे इंग्लैंड को अलविदा, जाएंगे US
32 साल के जेसन रॉय मूल रूप से दक्षिण अफ्रीकी मूल के क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के केविन पीटरसन भी इंग्लैंड के नहीं बल्कि मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के ही है। जेसन रॉय ने साल 2014 में टी20 में इंग्लैंड के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद ही उन्हें वनडे टीम में जगह गई थी। साल 2019 में टेस्ट में डेब्यू कर इंग्लैंड की ओर से तीनों फॉर्मेट खेल गए थे। 2019 के वर्ल्ड को इंग्लैंड को जीतने में जेसन रॉय ने इंग्लैंड के लिए अहम भूमिका निभाई थी।
अब खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजी जेसन रॉय अब इंग्लैंड के सालाना कान्ट्रैक्ट को छोड़ के यूनाइटेड स्टेट्स की ओर से खेलने जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपना मन बना लिया है। अगर ऐसा होता है तो यकीनन इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। आपको बता दें कुछ समय पहले जेसन रॉय को इंग्लैंड ने खराब फॉर्म के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया था। टीम में वापस आने के लिए उन्हें बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
Jason Roy set to cancel his England contract to sign a contract for Los Angeles Knight Riders for a two year deal at 3.68cr INR. (Reported by Daily Mail). pic.twitter.com/5MevqMCadm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 25, 2023
पहले भी कई खिलाड़ी जा चुके हैं US
US क्रिकेट की बात करें तो अभी तक मूल रूप से US का कोई खिलाड़ी टीम के लिए बड़ा नाम नहीं बना सके हैं। अबतक की रिपोर्ट देखें तो कुल 56 खिलाड़ी अन्य देशों को छोड़ के US का रुख कर चुके। जिनमें 15 वेस्टइंडीज, 11 भारत, 3 श्रीलंका, 3 पाकिस्तान, 2 नेपाल और और और 1-1 इंग्लैंड, UAE, कनाडा, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के शामिल हैं।